Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zee Cine Awards Winners: आलिया भट्ट बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, तो कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 27 Feb 2023 10:30 AM (IST)

    Zee Cine awards winners List 2023 26 फरवरी की रात मुंबई में सितारों के नाम रही। इस दौरान शाहिद कपूर रश्मिका मंदाना कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी बॉबी दे ...और पढ़ें

    Zee Cine Awards, Zee Cine Awards Winners list, Alia Bhatt Best Actress, kartik Aaryan
    Zee Cine Awards, Zee Cine Awards Winners list, Alia Bhatt Best Actress, kartik Aaryan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Zee Cine awards winners List 2023: हर साल की तरह इस साल भी जी सिने अवॉर्ड 2023 आयोजन हुआ। रविवार यानी 26 फरवरी की रात मुंबई में सितारों के नाम रही। इस दौरान शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, बॉबी देओल टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, और आलिया भट्ट समेत कई हस्तियां शामिल हुई। जी सिनेमा अवार्ड्स 2023 की पूरी विजेता सूची जानने के लिए पढ़ें।

    आलिया भट्ट ने जीते दो अवॉर्ड

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने के बाद रेड कार्पेट पर शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहने दिखाई दी। आलिया भट्ट का ये लुक खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। बता दें इससे पहले उन्हें दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड मिला था।

    कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

    फिल्म भूल भुलैया 2 में शानदार एक्टिंग के लिए कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया है। भूल भुलैया 2 करोना काल और लॉकडाउन के बाद हिट होने वाली पहली फिल्म थी। कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में दमदार अभिनय किया था और उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थीं।

    कियारा आडवाणी

    एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को स्टार ऑफ द इयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमे दो अवॉर्ड नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- केवल आभार ❤️🙏🏼 इस साल की एक खास शुरुआत के लिए धन्यवाद... मुझे इतना प्यार और समर्थन देने के लिए दर्शकों को एक बड़ा धन्यवाद ❤️❤️ और अधिक मेहनत करने का वादा करती हूं।

    खबरें और भी

    फिल्म ब्रह्मास्त्र को मिले कई अवॉर्ड

    अयान मुखर्जी की साल 2022 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ब्रह्मास्त्र को कई पुरस्कार मिले हैं।

    अनुपम खेर 

    फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए एक्टर अनुपम खेर को बेस्ट एक्टर (दर्शकों की पसंद)

    का अवॉर्ड से नवाजा गया।


    यहां देखे पूरी लिस्ट

    बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 2)

    बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

    बेस्ट फिल्म (दर्शकों की पसंद): द कश्मीर फाइल्स

    बेस्ट फिल्म (जूरी): डार्लिंग्स

    बेस्ट अभिनेत्री (जूरी): आलिया भट्ट (डार्लिंग्स)

    बेस्ट अभिनेता (दर्शकों की पसंद): अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)

    बेस्ट स्क्रीनप्ले: कश्मीर फाइल्स

    बेस्ट म्यूजिक: प्रीतम, (ब्रह्मास्त्र)

    बेस्ट एडिटिंग: संयुक्त कज़ा, (भेड़िया)

    बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: सचिन-जिगर, (भेड़िया)

    मोस्ट स्त्रीमेड एल्बम ऑफ थे ईयर: सचिन-जिगर, (भेड़िया)

    बेस्ट साउंड डिज़ाइन: कुणाल शर्मा, (भेड़िया)

    बेस्ट कोरियोग्राफी: बॉस्को-सीजर (भूल भुलैया 2)

    परफ़ॉर्मर ऑफ़ द इयर मेल: वरुण धवन (जुगजुगग जीयो एंड भेडिया)

    परफ़ॉर्मर ऑफ़ द इयर फीमेल: कियारा अडवाणी (जुगजुगग जीयो एंड भूल भुलैया 2)

    बेस्ट डेब्यू: रश्मिका मंदाना (गुडबाय)

    स्पोटिंग एक्टर अभिनेता मेल: अनिल कपूर (जुगजग जीयो)

    यह भी पढ़ें- साड़ी पहन आलिया भट्ट ने स्टेज पर नंगे पैर किया 'नाटू-नाटू' गाने पर दमदार डांस, यूजर बोले- हाई एनर्जी

    यह भी पढ़ें- Manoj Bajpayee ने खोला राज, कहा- जब मैंने 'द फैमिली मैन' साइन की थी, तो इस बात से अंजान थीं मेरी पत्नी