Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zeenat Aman 'सत्यम शिवम सुंदरम' के 'बोल्ड' लुक पर बोलीं- 'रूपा' पर अश्लीलता फैलाने का लगा था आरोप लेकिन...'

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 16 Feb 2023 03:58 PM (IST)

    Zeenat Aman Satyam Shivam Sundaram Look जीनत अमान ने हलचल हरे रामा हरे कृष्णा यादों की बारात हम किसी से कम नहीं डॉन कुर्बानी दोस्ताना लावारिस हमसे है ...और पढ़ें

    Zeenat Aman Satyam Shivam Sundaram Look: जीनत अमान फिल्म एक्ट्रेस है।
    Zeenat Aman Satyam Shivam Sundaram Look: जीनत अमान फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Zeenat Aman Satyam Shivam Sundaram Look: सदाबहार अभिनेत्री जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर 'सत्यम शिवम सुंदरम' से लुक टेस्ट की रेयर तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है है कि उनके इस कैरेक्टर को लेकर अपने समय पर काफी विवाद हुआ था।

    जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है

    एक्ट्रेस जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। उन्होंने अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। यह उनकी फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम का है जो कि 1978 में आई थी। इसके साथ उन्होंने एक विस्तृत नोट भी लिखा है। वहीं, उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी है कि उस समय उनकी बॉडी को लेकर काफी विवाद हुआ था। जीनत अमान ने अपने इनिशियल डेज की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उनका बोल्ड लुक नजर आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: Entertainment Top News 15 Feb: तेजस्वी से करण करना चाहते हैं शादी, अथिया शेट्टी को नहीं लगता किसी से डर

    जीनत अमान को ब्लाउज पहने हुए देखा जा सकता है

    तस्वीरों में जीनत अमान को ब्लाउज पहने हुए देखा जा सकता है। वह बैठी हुई है और उनके चेहरे पर स्माइल है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है। यह तस्वीर जे पी सिंगल ने लुक टेस्ट के दौरान ली थी। हमने इससे आरके स्टूडियो में शूट किया था। मेरा कॉस्ट्यूम ऑस्कर विनर डिजाइनर भानु अथैया ने डिजाइन किया था।' जीनत अमान आगे कहती हैं, 'जो कोई भी बॉलीवुड का इतिहास जानता होगा। उसे पता होगा कि सत्यम शिवम सुंदरम के रूपा के किरदार को लेकर बहुत ज्यादा विवाद हुआ था। उस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था लेकिन मुझे मानव शरीर में कुछ भी अश्लील नहीं लगता है। मैं निर्देशक की अभिनेत्री रही हूं और लुक्स मेरे पास था। रूपा की खूबसूरती प्लॉट का हिस्सा था।'

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary को किया गया स्पॉट, एमसी स्टैन के बारे में दिए उत्तर पर फैंस ने कहा- असली विनर

    जीनत अमान ने एक्टिंग डेब्यू देव आनंद के साथ किया था

    जीनत अमान मिस इंडिया रह चुकी है। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू देव आनंद के साथ किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

    खबरें और भी