Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zeenat Aman ने लैक्मे फैशन वीक में शो में किया रैंप वॉक, स्टाइलिश अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 11 Mar 2023 05:12 PM (IST)

    Zeenat Aman Fashion Show जीनत अमान फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने अपन लैक्मे फैशन वीक में भाग लिया है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वह काफी अच् ...और पढ़ें

    Zeenat Aman Fashion Show: जीनत अमान फिल्म एक्ट्रेस है।
    Zeenat Aman Fashion Show: जीनत अमान फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Zeenat Aman Fashion Show: फिल्म एक्ट्रेस जीनत अमान ने लैक्मे फैशन वीक के शो में रैंप वॉक किया है। इसे उन्होंने एक आईकॉनिक मोमेंट भी बताया है। जीनत अमान इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक है। शनिवार को जीनत अमान ने लैक्मे फैशन वीक में साहिल मनन के लिए वॉक किया।

    जीनत अमान ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था

    जीनत अमान ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। वह 71 की उम्र में रैंप वॉक कर रही हैं। उन्हें देखकर फैंस काफी खुश है। वर्तमान में उन्होंने शाहीन मनन के लिए वॉक किया, जिन्होंने अपना सर्कल फॉल विंटर 2023 कलेक्शन लॉन्च किया। उन्होंने रेड और ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी।

    Sara Ali Khan ने लाल कलर की ट्रेडिशनल वियर में रैंप पर बिखेरा जलवा, फैंस से कहा- लालपरी

    View this post on Instagram

    A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)

    जीनत अमान की वॉक का वीडियो शेयर किया गया है

    लैक्मे फैशन वीक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जीनत अमान की वॉक का वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें वॉक करते हुए देखा जा सकता है। उन्हें देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे फैंस जोर से चिल्लाने लगते हैं। उन्होंने थ्री पीस सूट पहन रखा है। इसमें ब्लैक शर्ट और रेड कलर वाला सूट भी शामिल है। वहीं, उन्होंने रेड और ब्लैक कलर की पैंट पहन रखी है। उन्होंने मैचिंग फुटवियर भी पहन रखी है। उन्होंने अपने सफेद हुए बालों को भी खोल रखा है। कई लोगों ने उनकी वीडियो पर कमेंट किया हैं।

    Sushmita Sen हार्ट अटैक के बाद पहली बार शो में रैंप पर आई नजर, फैंस ने कहा- फैशन का है ये जलवा

    View this post on Instagram

    A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)

    जीनत अमान ने 71 वर्ष की आयु में रैंप वॉक किया है

    जीनत अमान ने 71 वर्ष की आयु में रैंप वॉक किया है। इसमें उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है मेरी पूरी जिंदगी यही पर वापस आई है। मैं शाहीन की डिजाइन से भी काफी प्रभावित हूं। मुझे उनका डिजाइन काफी पसंद आता है। मुझे लगता है वह मेरे लिए कुछ और भी अच्छा बनायेंगी।' जीनत अमान फिल्म एक्ट्रेस है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने फैंस से भी बातचीत करती है। वह काफी बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती थी।

    खबरें और भी