विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड में कभी रहा है ज़ीनत अमान का जलवा, आज भी दिखती हैं ग्लैमरस, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Thu, 22 Nov 2018 07:10 AM (IST)

व आनंद ने अपनी आत्मकथा में लिखा है- राज कपूर अपनी अपकमिंग मूवी ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के लिए ज़ीनत को कास्ट करना चाहते थे। इससे पहले राज कपूर..

बॉलीवुड में कभी रहा है ज़ीनत अमान का जलवा, आज भी दिखती हैं ग्लैमरस, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड में कभी रहा है ज़ीनत अमान का जलवा, आज भी दिखती हैं ग्लैमरस, देखें तस्वीरें

मुंबई। इस साल 19 नवंबर को अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने अपना 68 वां बर्थडे मनाया। वे सिनेप्रेमी जिन्होंने ज़ीनत अमान की फ़िल्में देखी हैं, उम्र के इस पड़ाव पर उनकी तस्वीर देखकर आप उन्हें पहचान भी नहीं पायेंगे।

ज़ीनत के बारे में ये कम लोग ही जानते हैं कि वो जाने-माने अभिनेता रज़ा मुराद की कज़िन हैं। ज़ीनत के पिता अमानुल्लाह ख़ान एक राइटर थे और बतौर सहायक उन्होंने ‘मुगल-ए-आज़म’ और ‘पाकीज़ा’ जैसी ऐतिहासिक फ़िल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी। वे अमान नाम से लिखते थे। ज़ीनत जब 13 वर्ष की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया और तब ज़ीनत ने अपने नाम के आगे ‘अमान’ जोड़ लिया! अपने जमाने में ज़ीनत काफी बोल्ड अभिनेत्री के रूप में जानी जाती थीं। ज़ीनत के बारे में विस्तार से जानेंगे लेकिन उससे पहले देखिये उनकी यह लेटेस्ट तस्वीर जिसमें आप देख सकते हैं कि ज़ीनत आज भी काफी ग्लैमरस नज़र आती हैं! 

यह भी पढ़ें: बच्चन परिवार ने धूमधाम से मनाया आराध्या का बर्थडे, पापा अभिषेक झूम कर नाचे, देखें तस्वीरें

क्या आप जानते हैं फ़िल्मों में आने से पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। पत्रकारिता करते हुए ज़ीनत का रुझान मॉडलिंग और फिर एक्टिंग की तरफ हुआ। उसी दौरान मॉडलिंग करते हुए ज़ीनत ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें वह दूसरी रनरअप रहीं। वह मिस एशिया पैसिफिक बनी। जिसके बाद ज़ीनत ने फ़िल्मों का रुख किया। पहले तो उनकी फ़िल्में नहीं चल पायीं और फिर उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन, तभी उन्हें मिली देव आनंद की ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ इस फ़िल्म ने जैसे ज़ीनत के लिए संभावनाओं के सारे दरवाजे खोल दिए।

‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के लिए ज़ीनत को फ़िल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला और उनकी सफल फ़िल्मी पारी शुरू हो गई। इसके बाद वह कई फ़िल्मों में नजर आयीं। बाद में वो एक्टर संजय ख़ान से अपने रिलेशनशिप को लेकर ख़बरों में रहीं। संजय ख़ान की उनके साथ मार-पीट की भी बात सामने आयी। इसके बाद वो टूट चुकीं थीं उन्होंने खुद को संभाला। संजय के बाद उन्हें एक बार फिर से प्यार हुआ। उन्होंने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ जा कर मज़हर ख़ान से शादी कर ली। लेकिन, वहां भी वो खुश नहीं रह सकीं। उन्होंने रोज़-रोज़ के मार-पीट से तंग आकर मजबूरन तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। हालांकि उससे पहले ही मज़हर की गुर्दे की खराबी के चलते मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद दुल्हनिया दीपिका पादुकोण संग मुंबई लौटे रणवीर सिंह, देखें Latest तस्वीरें

बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान ख़ान से भी ज़ीनत का नाम जुड़ चुका है! कभी ज़ीनत अमान की वजह से ही देव आनंद और राजकपूर इन दो दोस्तों के बीच दरार आ गयी थी। देव आनंद ने अपनी आत्मकथा में लिखा है- "राज कपूर अपनी अपकमिंग मूवी ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के लिए ज़ीनत को कास्ट करना चाहते थे। इससे पहले राज कपूर ज़ीनत को किसी फ़िल्म के प्रीमियर के मौके पर सार्वजनिक रूप से चूम चुके थे। इससे देव साहब को जलन हुई। खैर, वे फिर भी ज़ीनत को प्रपोज करने का मौका तलाश रहे थे। लेकिन, राज कपूर और ज़ीनत से जुड़ी अफवाहें उन्हें सच होती दिख रही थीं और इस तरह से राजकपूर और देव साहब में ज़ीनत को लेकर एक कॉन्फ्लिक्ट रही और उसके बाद दोनों दोस्त एक दूसरे से दूर हो गए।" ज़ीनत अमान पिछले साल अपनी वेब सीरिज़ ‘लव, लाइफ एंड स्क्रू अप’ को लेकर ख़बरों में थीं!