विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हो गया कन्फर्म! 15 साल बाद आएगा Zindagi Na Milegi Dobara का सीक्वल, डायरेक्टर ने दिया अपडेट

Published: Tue, 18 Aug 2026 10:48 AM (IST)

बॉलीवुड की कल्ट फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा के सीक्वल को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2 पर अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2 पर अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 2011 में आई थी जिंदगी न मिलेगी दोबारा

  2. सीक्वल को लेकर फिर शुरू हुई चर्चा

  3. डायरेक्टर जोया अख्तर ने दिया अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल के करियर की सबसे शानदार फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें जिंदगी न मिलेगी दोबारा (Zindagi Na Milegi Dobara) का नाम शामिल होगा। लंबे समय से इस कल्ट मूवी के सीक्वल को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। 

अब जिंदगी न मिलेगी दोबारा की निर्देशक जोया अख्तर की तरफ से फिल्म को लेकर ऐसा लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, जो इस मूवी के पार्ट-2 का इंतजार कर रहे है, पैंस के लिए खुशखबरी साबित हो सकता है। 

जिंदगी न मिलेगी दोबारा का आएगा

फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा की रिलीज को 15 साल का लंबा समय बीत गया है। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहने वाली इस मूवी की कहानी ने दर्शकों का सही मायनों में दिल जीता था। काफी समय से जिंदगी न मिलेगी दोबारा के सीक्वल की मांग चल रही है और अब इसको लेकर डायरेक्टर जोया अख्तर की तरफ से ताजा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़ें- 'सिनेमा से बड़ा स्टारडम...' Hrithik Roshan के कमेंट से फैंस के बीच मची खलबली, एक्टर ने क्यों कहा ऐसा?

zindagi na milegi dobara (1)

हाल ही में जोया मॉनसून फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचीं। इस दौरान 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के साथ बातचीत में उन्होंने कन्फर्म किया कि जिंदगी न मिलेगी दोबारा सीक्वल पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा है- हम इस पर काम कर रहे हैं। हमें ये नहीं पता कि क्या होगा और क्या नहीं। क्या हम ऐसी स्थिति में पहुंच पाएंगे जहां आज के समय में इन किरदारों को फिर से देखना सही लगे, लेकिन इसे बनाना वाकई यह अच्छा होगा।

zindagi na milegi dobara

मालूम हो कि साल 2025 में फरहान अख्तर के साथ अभय देओल और ऋतिक रोशन को स्पॉट किया गया था और तब से इन तीनों की यादगार फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा के पार्ट-2 को लेकर सुर्खियां तेज हुईं। 

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी जिंदगी न मिलेगी दोबारा

बात की जाए जिंदगी न मिलेगी दोबारा की कमर्शियल सफलता के बारे में तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने 2011 में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था, जबकि इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 174 करोड़ से अधिक रही थी और फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें- 'आजाद हो गए...' Hrithik Roshan का सबा आजाद के साथ हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर स्पॉट हुए एक्टर