Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Archies में स्टार किड्स को कास्ट करने को लेकर असमंजस में थीं Zoya Akhtar, बताया मन में आए कई विचार

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 05:47 PM (IST)

    फिल्म निर्माता जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस मूवी के साथ ही कई स्टारकिड्स अपने करियर की शुरुआत करने वाल ...और पढ़ें

    जोया अख्तर 'द आर्चीज' (Photo Credit: Instagram)
    जोया अख्तर 'द आर्चीज' (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म निर्माता जोया अख्तर जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज' लेकर आने वाली हैं। इस फिल्म के साथ ही किंग खान यानी शाह रुख की बेटी सुहाना, बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले हैं। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में जोया ने यह स्वीकार किया कि इन स्टारकिड्स को अपनी फिल्म में कास्ट करते समय उनके मन में कई दूसरे विचार आए थे।

    लेकिन फिर उन्होंने खुद को समझाया कि किसी को सिर्फ इसलिए कास्ट न करना गलत होगा, क्योंकि उनके माता-पिता फेमस हैं। चलिए जानते हैं जोया अख्तर ने और क्या कहा है।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की लाडली सुहाना की तस्वीर ने चुराया फैंस का दिल, फोटो के साथ किया ऐसा सवाल सोच में पड़ गए यूजर्स

    अपनी पसंद के साथ आगे बढ़ी जोया

    'द आर्चीज' के बारे में बात करते हुए जोया अख्तर ने इंडिया टुडे को बताया कि उनके मन में स्टार किड्स को कास्ट करते हुए कई विचार आए, लेकिन फिर उन्होंने खुद से कहा कि उन्हें इस तरह से नहीं सोचना चाहिए, क्योंकि वे इस भूमिका के लिए सबसे अच्छे थे। इसके साथ ही उन्हें अपनी पसंद के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोगों को उनका काम पसंद आएगा, तो उन्हें बच्चे भी पसंद आएंगे।

    इसके आगे जोया अख्तर ने बताया 'जब उन्होंने तीनों स्टार किड्स और उनके ऑडिशन को देखा, तो वे भूमिकाओं के लिए उन्हें आशाजनक दिखे। ऐसे में उन्हें कास्ट न करना उनके लिए बहुत अजीब होगा'। जोया ने कहा 'किसी को कास्ट न करना अजीब है, क्योंकि वह फेमस नहीं है, लेकिन किसी को कास्ट न करना भी उतना ही अजीब है, क्योंकि उसके माता-पिता फेमस हैं। मेरा मतलब है कि आपको सिर्फ योग्यता के साथ जाना होगा। बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा, लेकिन आप इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि वे अपनी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं'।

    बता दें कि 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'द आर्चीज' को जोया अख्तर, शरद देवराजन और रीमा कागती द्वारा टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया के बैनर तले बनाई गई है।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने बेटी सुहाना को गिफ्ट की अपने हाथ से लिखी एक्टिंग जर्नल, दिया ये खास मैसेज

    खबरें और भी