Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ya Ali नहीं इस गाने से Zubin Garg ने बॉलीवुड में मचाई थी धूम, 18 साल पुराना गाना आज भी है आशिकों की पसंद

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 04:08 PM (IST)

    सिंगर-कंपोजर Zubeen Garg आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें हमेशा उनके फैंस के दिलों में अमर रहेंगी, खासकर उनके गाने जो उनका पेशन था और अपने करियर ...और पढ़ें

    जुबीन गर्ग ने इस रोमांटिक गाने को दी थी अपनी आवाज

    जुबीन गर्ग ने इस रोमांटिक गाने को दी थी अपनी आवाज

    HighLights

    1. जुबीन गर्ग ने इस रोमांटिक गाने को दी थी अपनी आवाज

    2. 16 साल पहले हुआ था ये गीत रिलीज

    3. 40 हजार गानों को जुबीन ने दी अपनी आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर जुबीन गर्ग ने भारतीय सिनेमा में कई यादगार गानों को अपनी आवाज दी है। असम, बंगाल और बॉलीवुड इंडस्ट्री से साथ ही जुबीन ने अपने करियर में 40 हजार गानों को अपने सुरों से संजोया है। हालांकि बॉलीवुड में या अली के लिए जुबीन गर्ग को जाना जाता है लेकिन इसके अलावा उन्होंने 18 साल पहले प्रीतम दा के साथ एक ऐसा गाना दिया था जो आज भी लव सॉन्ग पसंद करने वालों की लिस्ट में शुमार है।

    कौन सा है वह गाना? 

    जिस गाने के साथ जुबीन गर्ग ने बॉलीवुड में धूम मचाई थी वह है एक दिन तेरी राहों में (Ek Din Teri Raahon Mein)। इसके बोल हैं एक दिन तेरी राहों में, बांहों में पनाहों में आउंगा, एक दिन तेरा हो जाउंगा। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम थे और उन्होंने पहले इस गाने को जुबीन के साथ ही रिकॉर्ड किया था लेकिन रिलीज यह जावेद अली की आवाज में हुआ। अब इस गाने का रीमिक्स जुबीन गर्ग की आवाज में YouTube पर उपलब्ध है। जुबीन का यह गाना 2007 में 18 साल पहले आया था और आज भी लाखों लोगों की फेवरेट प्लेलिस्ट में बना हुआ है। यह गाना अक्षय खन्ना और उर्वशी पर फिल्माया गया था।

    zubeen garg (4)

    यह भी पढ़ें- क्रश से नहीं कर पा रहे प्यार का इजहार, Shah Rukh Khan के इस गाने से बनेगी बात

    40 हजार गानों को दी आवाज

    जुबीन ने 40 भाषाओं में 40 हजार गाने म्यूजिक इंडस्ट्री को दिए हैं जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड जैसा है लेकिन बॉलीवुड में दिए गए उनके गाने आज भी लाखों दिलों की धड़कने हैं। जुबीन के फैंस ने उनके द्वारा गाए गए ओरिजिनल गाने को रिलीज करने की मांग की है, उनके निधन के बाद यह डिमांड और भी ज्यादा बढ़ गई है।

     

    इन बॉलीवुड गानों को जुबीन ने दी आवाज

    जुबीन ने बॉलीवुड को या अली, जाना है, जिंदगी होश में, दिल तू ही बता, जीना क्या तेरे बिना, दिलरुबा, दर्द ए दिल, चांदनी रात है सनम, पाकिजा, वो भीगे पल, झूम बराबर झूम जैसे गाने दिए हैं। वहीं उन्होंने प्रमुख रूप से असम और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Zubeen Garg की आखिरी मूवी Roi Roi Binale से मचा तहलका, थिएटर्स से हटाई गईं बाहुबली-थामा