Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    12th Box Office Collection Day 19: '12th फेल' ने Tiger 3 के आगे नहीं मानी हार, 19वें दिन बंपर रही कमाई

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 08:05 AM (GMT+05:30)

    12th Fail Collection Day 19 विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल ने रिलीज के तीन हफ्तों का शानदार सफर तय कर लिया है। सलमान खान की टाइगर 3 की रिलीज के बाद ...और पढ़ें

    कुल इतनी हुई '12th फेल' की कमाई (Photo Credit-Twitter)
    कुल इतनी हुई '12th फेल' की कमाई (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. '12th फेल' ने 19वें दिन छापे इतने नोट
    2. टाइगर 3 का नहीं पड़ा कोई असर
    3. कुल इतनी हुई '12th फेल' की कमाई

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12th Fail Day 19 Box Office Collection: हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार विक्रांत मैसी की फिल्म '12th फेल' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। रिलीज के तीन सप्ताह के बाद भी '12th फेल' की कमाई का लेवल भी हर दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है।

    ऐसा माना जा रहा था कि सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 की रिलीज के बाद '12th फेल' के कलेक्शन पर प्रभाव पड़ता दिखेगा, लेकिन विक्रांत मैसी की फिल्म के 19वें दिन के आंकड़ों से ऐसा होता प्रतीत नहीं हो रहा है।

    '12th फेल' ने 19वें दिन छापे इतने नोट

    डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी '12th फेल' को फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। जिसके चलते रिलीज के तीन सप्ताह बाद भी '12th फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है।

    हर दिन '12th फेल' की कमाई में शानदार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से फिल्म के टोटल कलेक्शन में तेज गति से इजाफा भी हो रहा है। इस बीच '12th फेल' के 19वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं, जिन्हें सैकनिल्क ने शेयर किया है।

    खबरें और भी

    इन नबंर्स के अनुसार '12th फेल' ने बीते मंगलवार को 1.70 करोड़ का बेहतरीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। महज 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म के लिए कमाई का ये आंकड़ा काफी उम्दा माना जा रहा है।

    कुल इतनी हुई '12th फेल' की कमाई

    सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की रिलीज के पहले दिन '12th फेल' की कमाई पर बेशक फर्क पड़ा,लेकिन पिछले दो दिन से '12th फेल' टाइगर 3 के सामने मजबूती से डटी हुई है।

    मंगलवार के कलेक्शन को जोड़ दिया जाए '12th फेल' की कुल कमाई शानदार पोजिशन में पहुंच गई है। एक नजर डाली जाए '12th फेल' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह अब 34.65 करोड़ हो गया है।

    ये भी पढ़ें- 12th Box Office Collection Day 15: '12th फेल' का करोड़ों की कमाई का सिलसिला जारी, 15वें दिन छापे इतने नोट