यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
12th Fail Box Office: छठे दिन '12th फेल' ने नहीं मानी हार, कर डाला इतने करोड़ का बपंर कलेक्शन
12th Fail Day 6 Collection बॉलीवुड फिल्म कलाकार विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल इस समय सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- '12th फेल' ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन
- विक्रांत मैसी की फिल्म ने जीता फैंस का दिल
- '12th फेल' ने की कुल इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12th Fail Box Office Collection Day 6: हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12th फेल' सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। जिसके चलते हर दिन '12th फेल' के कलेक्शन में तेजी से बढ़ोत्तरी भी देखने को मिल रही है।
मौजूदा समय में '12th फेल' फैंस की पहली पसंद बनी हुई है। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार विक्रांत मैसी की फिल्म '12th फेल' के 6वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मूवी ने बीते गुरुवार कितनी कमाई की है।
'12th फेल' ने 6वें दिन किया इतना कलेक्शन
बीते शुक्रवार को '12th फेल' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। थिएटर और बॉक्स ऑफिस पर '12th फेल' की राह आसान नहीं नहीं थी। क्योंकि दूसरी तरफ इस मूवी को टक्कर देने के लिए बी टाउन सुपरस्टार कंगना रनोट की 'तेजस' और 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' जैसी मूवीज भी रिलीज हुईं। हालांकि अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर '12th फेल' ने इन दोनों मूवीज को मात दी और ऑडियंस का दिल जीत लिया।
जिसके चलते '12th फेल' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के एक सप्ताह बाद भी दमदार कारोबार कर रही है। ऐसे में गौर करें '12th फेल' के 6वें दिन के कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक विक्रांत मैसी की '12th फेल' ने बीते बुधवार को 1.85 करोड़ का लाजवाब कलेक्शन किया है।
खबरें और भी

इसके साथ ही '12th फेल' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी इजाफा हुआ है। महज 600 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद '12th फेल' ने करोड़ों की कमाई का सिलसिला जारी रख, हर किसी को प्रभावित किया है।
'12th फेल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
| दिन | कलेक्शन |
| पहला | 1.11 करोड़ |
| दूसरा | 2.51 करोड़ |
| तीसरा | 3.12 करोड़ |
| चौथा | 1.5 करोड़ |
| पांचवा | 1.65 करोड़ |
| छठा | 1.85 करोड़ |
| कुल | 11.70 करोड़ |
ये भी पढ़ें- 12th Fail Box Office Collection: विक्रांत मैसी की जादू बरकरार, 5वें दिन '12th फेल' ने कमाए इतने करोड़