Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो हफ्तों बाद 100 करोड़ के इतने करीब पहुंची '83', क्या तीसरे वीकेंड में रणवीर सिंह लगाएंगे 2022 का पहला शतक?

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sat, 08 Jan 2022 06:58 AM (IST)

    83 फिल्म 24 दिसम्बर को सिनेमाघरों में पहुंची थी। फिल्म देशभर में 3700 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज की गयी थी। हिंदी के अलावा तमिल तेलुगु मलयालम और कन्नड़ ...और पढ़ें

    83 Box Office Collection Day 14. Photo- Twitter
    83 Box Office Collection Day 14. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह की कबीन खान निर्देशित फिल्म 83 ने 6 जनवरी को सिनेमाघरों में 2 हफ्तों का सफर पूरा कर लिया। इन दो हफ्तों में फिल्म ने कोरोना और पुष्पा द राइज की चुनौतियों से जूझते हुए ठीक-ठाक स्कोर खड़ा कर लिया है। हालांकि, फिल्म की स्टार वैल्यू, प्रमोशंस और भव्यता के मद्देनजर इससे बेहतर कलेक्शंस की उम्मीद की जा रही थी। अब फिल्म तीसरे हफ्ते में चली गयी है और इस वीक में दर्शकों को टिकट की कम कीमत चुकानी पड़ेगी। निर्माताओं ने टिकटों के दाम कम किये हैं। 

    83 ने गुरुवार को 1.08 करोड़ के कलेक्शन के साथ सिनेमाघरों में 14 दिनों यानी द हफ्तों का सफर पूरा किया और दो हफ्तों का कलेक्शन 97 करोड़ हो चुका है, यानी 100 करोड़ के लिए फिल्म को बस 3 करोड़ और चाहिए। यह रकम तीसरे वीकेंड के तीन दिनों में मिल जानी चाहिए। दूसरे हफ्ते में 83 के कलेक्शंस में काफी गिरावट आयी। फिल्म ने सिर्फ 25.13 करोड़ का कलेक्शन किया, जो पुष्पा हिंदी के तीसरे हफ्ते के कलेक्शंस (25.40 करोड़) से भी कम है। हालांकि, गुजरे हफ्ते में फिल्मों को कोरोना की चुनौतियां का सामना भी करना पड़ा है। बढ़ते केसों को थामने के लिए कई राज्यों में प्रतिबंध बढ़ा दिये गये हैं। सिनेमाघरों की सीटिंग कैपेसिटी 50 फीसदी कर दी गयी है। 

    पहले हफ्ते में 83 का सफर

    83 फिल्म 24 दिसम्बर को सिनेमाघरों में पहुंची थी। फिल्म देशभर में 3700 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज की गयी थी। हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की गयी थी। फिल्म 3डी फॉर्मेट में भी रिलीज हुई थी। उम्मीदों और अपेक्षाओं पर सवार 83 ने पहले दिन 12.64 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म 16.95 करोड़ बटोरने में कामयाब रही है। वहीं, तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 17.41 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 47 करोड़ का कलेक्शन किया।

    पहले वर्किंग वीक में फिल्म के कलेक्शंस में काफी गिरावट आयी और कमाई सिंगल डिजिट पर सिमट आयी। पहले सोमवार को फिल्म ने 7.29 करोड़, मंगलवार को 6.70 करोड़, बुधवार को 5.67 करोड़ और गुरुवार को 5.21 करोड़ जमा किये। इस तरह पहले हफ्ते में 83 ने 71.87 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया। 

    खबरें और भी