विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Goat Life Box Office Collection: 'क्रू' के आगे 'द गोट लाइफ' ने भरी तेज उड़ान, 3 दिन के कलेक्शन से उड़ाया गर्दा

Published: Sun, 31 Mar 2024 07:49 AM (GMT+05:30)

सिनेमाघरों में इन दिनों एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई हैं। रणदीप हुड्डा फिल्म स्वातंत्र्या वीर सावरकर लेकर हाजिर ...और पढ़ें

पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म 'आदुजीविथम: द गोट लाइफ' से
पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म 'आदुजीविथम: द गोट लाइफ' से

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर छाई 'आदुजीविथम: द गोट लाइफ' फिल्म
  2. पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्टिंग की हुई तारीफ
  3. बाकी फिल्मों के आगे इस फिल्म ने भरी हुंकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aadujeevitham- The Goat Life Box Office Collection: साउथ सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) सिल्वर स्क्रीन पर काफी सेलिब्रेटेड पर्सनालिटी माने जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुई सर्वाइकल ड्रामा मूवी 'आदुजीविथम: द गोट लाइफ' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म को ओपनिंग डे से टिकट विंडो पर सॉलिड रिस्पांस मिल रहा है। 28 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज हुई इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्टिंग को काफी सारा जा रहा है।

पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म को फैंस की हरी झंडी

'द गोट लाइफ' मूवी को काफी पसंद किया जा रहा है। यह मूवी सिनेमाघरों में आते ही छा गई। यही वजह है कि इस मलयालम फिल्म ने तीन दिन के अंदर ही ताबड़तोड़ बिजनेस कर डाला। पृथ्वीराज सुकुमारन की यह फिल्म ऐसे समय में रिलीज हुई है जब रणदीप हुड्डा और कुणाल खेमू अपनी-अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म स्वंत्र्या वीर सावरकर और मडगांव एक्सप्रेस लेकर हाजिर हुए हैं। इस बीच फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

फिल्म ने कर डाला इतना कलेक्शन

सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म ने लोगों के दिलों को छू लिया है। 'आदुजीविथम' ने ओपनिंग डे पर 7.6 करोड़ से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 6.25 करोड़ रहा। ऐसे में लिए जानते हैं फिल्म ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया।

'आदुजीविथम: द गोट लाइफ' ने शनिवार को 7.75 करोड़ तक का बिजनेस किया। इससे फिल्म का टोटल कलेक्शन 21.6 करोड़ हो गया है। इस मूवी का सबसे ज्यादा बिजनेस मलयालम साइड से आ रहा है। तीन दिन में फिल्म ने मलयालम भाषा में 19 करोड़ तक का कारोबार कर लिया।

वर्ल्डवाइड फिल्म की हुई इतनी कमाई

यह मूवी तमिल, तेलगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है। मलयालम को छोड़कर बाकी सभी भाषाओं में फिल्म का अब तक का कलेक्शन एक से डेढ़ करोड़ के बीच में ही है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो मूवी ने 16.7 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: The Goat Life Box Office: 'शैतान'-'क्रू' क्या चीज? 'द गोट लाइफ' ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक, करोड़ों में बिजनेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।