Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adipurush Box Office Day 13: नहीं चला प्रभास का बाहुबल, रेंगने को मजबूर 'आदिपुरुष' ने की अब तक की सबसे कम कमाई

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 29 Jun 2023 08:19 AM (GMT+05:30)

    Adipurush Box Office Collection Day 13 प्रभास कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर हालिया रिलीज फिल्म आदिपुरुष की हालत बॉक्स ऑफिस पर खराब हो चुकी है। फिल्म ...और पढ़ें

    Adipurush Box Office Collection Day 13, Twitter
    Adipurush Box Office Collection Day 13, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Box Office Collection Day 13: ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष की हालत बॉक्स ऑफिस पर लगातार बिगड़ती जा रही है। रिलीज के 13 दिनों में ही फिल्म की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि जल्द बॉक्स ऑफिस से छुट्टी हो सकती है। वहीं, अब बुधवार के कलेक्शन की रिपोर्ट भी आ चुकी है। बीते दिन भी फिल्म की कमाई बेहद निराशाजनक रही।

    भारी- भरकम बजट में बनी आदिपुरुष का कलेक्शन हर बढ़ते दिन के साथ घट रहा है। रिलीज से पहले फिल्म का बज बना हुआ था, जिसका पूरा फायदा फिल्म ने ओपनिंग डे पर उठाया और देशभर में 80 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया। हालांकि, दूसरे दिन से कमाई में गिरावट आना शुरू हो गई।

    धड़ल्ले से गिरा कलेक्शन  

    आदिपुरुष ने रिलीज के पहले हफ्ते में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन ऐसा गिरा कि 1 करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि, मेकर्स ने नई स्ट्रैटेजी अपनाते हुए विवादित डायलॉग्स को बदल दिए। फिर भी आदिपुरुष अपना कलेक्शन बढ़ाने में नाकामयाब साबित हुई।

    बुधवार को कमाए इतने करोड़

    आदिपुरुष के दूसरे हफ्ते के बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने देशभर में सोमवार को 2.13 करोड़ की नेट कमाई की। इसके बाद मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन घटकर 1.65 करोड़ पहुंच गया।

    आदिपुरुष का अब तक का कलेक्शन 

    बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, आदिपुरुष ने गिरते- पड़ते घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ (शुरुआती आंकड़े) का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही आदिपुरुष ने रिलीज के 13 दिनों में पूरे भारत में 281.04 करोड़ की कुल नेट कमाई कर ली है। 

    खबरें और भी

    आदिपुरुष की स्टार कास्ट 

    ओम राउत के डायरेक्शन में बनी आदिपुरुष 16 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान लीड रोल में हैं। इनके अलावा देवदत्त नागे और सनी सिंह भी अहम किरदारों में हैं।