Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adipurush Box Office Day 19: गर्त में पहुंची आदिपुरुष की कमाई, सत्यप्रेम की कथा के आते ही बिजनेस को लगा झटका

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 08:50 AM (IST)

    Adipurush Box Office Collection Day 19 ओम राउत के डायरेक्शन में बनी आदिपुरुष का बिजनेस अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। 500 से 600 करोड़ में बनी इस फि ...और पढ़ें

    Adipurush Box Office Collection Day 19, Instagram
    Adipurush Box Office Collection Day 19, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Box Office Collection Day 19: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की स्टारर आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर अपनी फजीहत करा रही है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज के पहले जोर- शोर से प्रमोशन किया। यहां तक कि रामायण के नाम का भी सहारा लिया और इसे आधुनिक रामायण बताया। हालांकि, आदिपुरुष की पोल पहले दिन ही खुल गई।

    अब तो फिल्म की ऐसी हालत हो चुकी है कि बिजनेस गर्त में पहुंच गया है। आदिपुरुष को सबसे बड़ा झटका कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा ने दिया है। जिस दिन फिल्म रिलीज हुई है, उस दिन से आदिपुरुष की कमाई करोड़ से लाख में पहुंच गई है।

    थिएटर्स से हो सकती है बाहर

    आदिपुरुष भारी भरकम बजट की होते हुए भी एवरेज बजट की सत्यप्रेम की कथा के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हो गई। आदिपुरुष का कलेक्शन लगातार लुढ़कता जा रहा है और दूसरी नई रिलीज के साथ फिल्म को थएटर्स से हटाया भी जा सकता है।

    300 करोड़ कमाने में आई शामत

    आदिपुरुष पिछले कई दिनों से 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कलेक्शन की दर इतनी धीमी हो चुकी है कि कमाई में कुछ खास बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है। वहीं, अब मंगलवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का बिजनेस धड़ाम हो चुका है।

    खबरें और भी

    मंगलवार को शर्मनाक रहा कलेक्शन

    आदिपुरुष ने बीते दिन बेहद निराशाजनक कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 4 जुलाई को देशभर में केवल 50 लाख के करीब का बिजनेस किया है। इसके साथ ही आदिपुरुष ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 286.12 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

    फिल्म की टीम

    आदिपुरुष का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है। उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। वहीं, डायलॉग्स मनोज मुंतशिर ने तैयार किया है, जिसके लिए उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ गई थी। आदिपुरुष को प्रोड्यूस भूषण कुमार ने किया है। स्टार कास्ट की बात करें तो प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान के साथ देवदत्त नागे और सनी सिंह भी अहम किरदारों में हैं।