यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Adipurush Box Office Day 7: हफ्ते भर में मुंह के बल गिरी आदिपुरुष, टिकट के दाम आधे करने का नहीं मिला कोई फायदा
Adipurush Box Office Collection Day 7 ओम राउत की आदिपुरुष का बजट जितना भारी- भरकम है फिल्म का कलेक्शन उतना ही कम होता जा रहा है। अब फिल्म के सातवें दि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Box Office Collection Day 7: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके है। इसके साथ ही फिल्म के सात दिनों का कलेक्शन भी आ गया है, जो निराशाजनक है।
आदिपुरुष ने रिलीज के साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले वीकेंड में ही वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया, लेकिन इसके बाद से आदिपुरुष की हालत खस्ता है। भारत में तो फिल्म का बिजनेस लगातार बिगड़ता जा रहा है।
टिकट के दाम गिराने का नहीं मिला फायदा
वहीं, आदिपुरुष के सातवें दिन की कमाई इतनी कम है कि 500 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स के पसीने छूटने वाले है। फिल्म की लगातार ट्रोलिंग के बीच हाल ही में मेकर्स ने इसके विवादित डायलॉग्स में बदलाव किए हैंऔर टिकट के दाम भी घटा दिए है। फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेंगने को मजबूर है।

सातवें दिन औंधे मुंह गिरी फिल्म
आदिपुरुष के ताजा आंकड़े देखकर इन तरकीबों का कोई फायदा होते हुए नहीं दिखाई दे रहा है। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सातवें दिन भी आदिपुरुष का कलेक्शन घटा है। फिल्म ने गुरुवार (22 जून) को देशभर में महज 5.50 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। इसके साथ ही आदिपुरुष ने रिलीज के बाद सात दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 260 करोड़ का टोटल नेट कलेक्शन कर लिया है।
खबरें और भी
सात दिनों में बिजनेस का हाल
आदिपुरुष के अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे यानी शुक्रवार(16 जून) को देशभर में 86.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 62.25 करोड़ और रविवार को 69.1 करोड़ की नेट कमाई की। वहीं, आदिपुरुष मंडे टेस्ट में मुंह के बल गिर पड़ी और महज 16 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके बाद मंगलवार को फिल्म ने 10.7 करोड़ और बुधवार को 7.50 करोड़ की कमाई की।