Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aamir Khan के अलावा किसी दूसरे एक्टर को Christmas पर नहीं मिली सफलता, शाह रुख खान, Salman भी रह गए पीछे

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 07:26 AM (IST)

    क्रिसमस बॉलीवुड के लिए वो लॉटरी टिकट होता है जिससे ये उम्मीद की जाती है कि खुलेगा ही खुलेगा। इसी मौके को देखते हुए कई मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज ...और पढ़ें

    क्रिसमस पर रिलीज हुई बेबी जॉन क्यों हुई फ्लॉप (Photo:Jagran Online)
    क्रिसमस पर रिलीज हुई बेबी जॉन क्यों हुई फ्लॉप (Photo:Jagran Online)

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। क्रिसमस बॉलीवुड के लिए वो खास मौका होता है जब फिल्मों को इसका बेहतरीन फायदा मिलता है। दरअसल एंड ऑफ ईयर होने की वजह से फिल्मों को छुट्टियों का भरपूर फायदा मिलता है और वो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती हैं। इसकी सबसे पहले शुरुआत आमिर खान ने की थी।

    आमिर खान ने इस लिस्ट में किया टॉप

    साल 2008 में गजनी आई, इसके बाद 2009 में थ्री इडियट्स और फिर 2013 में धूम 3, 2014 में पीके और 2016 में दंगल ये सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे नेचुरली ये ग्राफ नीचे जाने लगा।

    टाइगर जिंदा ने की सबसे अधिक कमाई

    इसके बाद साल 2017 में सलमान खान क्रिसमस पर टाइगर जिंदा है लेकर आए। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। घरेलू स्तर पर यह अभी भी सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। हालांकि साल 2018 के बाद से ये रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। बॉक्स ऑफिस पर क्रिसमस के दौरान रिलीज हुई फिल्में परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Sequel Release 2025: फिर रचेगा इतिहास! 2025 में बॉक्स ऑफिस कब्जा करेंगे सीक्वल, रिलीज होंगी ये मूवीज

    वरुण धवन की बेबी जॉन के साथ हुआ वही हाल

    साल 2018 के बाद से, क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई पांच फिल्में फ्लॉप रहीं और डिजास्टर साबित हुईं। इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट एंट्री वरुण धवन की बेबी जॉन है।

    खबरें और भी

    दिलचस्प बात यह है कि केवल एक हिंदी फिल्म और दक्षिण की एक फिल्म को क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली है। ये हैं शाह रुख खान स्टारर डंकी और प्रभास स्टारर सालार। दोनों फिल्में क्रिसमस 2023 के दौरान रिलीज हुई थीं। जहां डंकी ने भारत में हिंदी में 212.42 करोड़ रुपये कमाए, वहीं सालार ने 153.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

    क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्में जो बनी डिजास्टर

    बेबी जॉन (2024) - 36 करोड़ रुपये

    सर्कस (2022) - 35.65 करोड़ रुपये

    83 (2021) - 109.02 करोड़ रुपये

    दबंग 3 (2019) - 146.11 करोड़ रुपये

    जीरो (2018) - 90.28 करोड़ रुपये

    वहीं साल 2020 में बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई क्योंकि इस दौरान कोविड था। अब इस साल क्रिसमस पर शरवरी वाघ और आलिया भट्ट की अल्फा रिलीज होगी। ये देखना होगा कि दोनों फिल्में क्या कमाल कर पाती हैं।

    यह भी पढ़ें: Game Changer Collection: हो गया खेला! पुष्पा 2 का सिंहासन हिलाएगी गेम चेंजर, रिलीज से पहले कमाई हुई धुआंधार