विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office पर दूसरे दिन भी अजय देवगन की तगड़ी छापामारी, इतने करोड़ मिले

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 19 Mar 2018 11:52 AM (IST)

अजय देवगन की रेड इस साल सबसे अधिक ओपनिंग कमाई करने वाली तीसरी फिल्म है। पद्मावत (24 करोड़) पहले और पैड मैन (10. 26 करोड़ ) दूसरे स्थान पर है।

Box Office पर दूसरे दिन भी अजय देवगन की तगड़ी छापामारी, इतने करोड़ मिले
Box Office पर दूसरे दिन भी अजय देवगन की तगड़ी छापामारी, इतने करोड़ मिले

मुंबई। कॉमेडी से निकल कर एक्शन मोड में आये अजय देवगन की फिल्म रेड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दूसरे दिन भी अच्छी कमाई करते हुए 23 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।

'नो वन किल्ड जेसिका' और 'आमिर' जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक राजकुमार गुप्ता की रेड (Raid) ने दूसरे दिन 38. 04 प्रतिशत का उछाल लेते हुए 13 करोड़ 86 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। करीब 40 करोड़ रूपये में बनी अजय देवगन-इलियाना डिक्रूज़ स्टारर इस फिल्म ने 10 करोड़ चार लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और अब नेट इंडिया कलेक्शन 23 करोड़ 90 लाख रूपये हो गया है। माना जा रहा है कि तगड़ी माउथ पब्लिसिटी के कारण फिल्म को ये उछाल मिला है और रविवार को भी रेड को और बूस्ट मिलेगा क्योंकि रविवार की छुट्टी के साथ हिंदू कैलेण्डर के नव वर्ष का भी मौका है। फिल्म रेड, 1981 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में अजय इनकम टैक्स ऑफिसर बने हैं और उनकी भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम है। फिल्म में इलियाना डिक्रूज़, अजय की पत्नी के किरदार में हैं और फिल्म सौरभ शुक्ला, अमित सयाल और पुष्पा जोशी का बड़ा रोल है। रेड को दुनिया भर में 3500 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है । फिल्म को पहले दिन उम्मीद के मुताबिक ही कलेक्शन मिले हैं। देखना होगा कि फिल्म वीकेंड में कैसा करती है।

"अजय देवगन की पिछले साल आई फिल्म गोलमाल अगेन ने पहले वीकेंड में 87 करोड़ 60 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

अजय देवगन-इलियाना डिक्रूज़ के कम्बीनेशन वाली बादशाहो ने पहले तीन दिनों में 43 करोड़ 30 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

राजकुमार राव के निर्देशन वाली आखिरी फिल्म घनचक्कर ने पहले तीन दिन में 22 करोड़ 30 लाख रूपये बटोरे थे। राजकुमार गुप्ता की नो वन किल्ड जेसिका को पहले वीकेंड में 13 करोड़ 10 लाख रूपये की कमाई हुई थी।"

यह भी पढ़ें: Movie Review: उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी अजय देवगन की ‘रेड’ (दो स्टार)

अजय देवगन की रेड इस साल सबसे अधिक ओपनिंग कमाई करने वाली तीसरी फिल्म है। पद्मावत (24 करोड़) पहले और पैड मैन (10. 26 करोड़ ) दूसरे स्थान पर है।