विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: अजय देवगन ने सोमवार को भी मार दी मजबूत Raid

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 21 Mar 2018 11:55 AM (IST)

ये पहले दिन के 10 करोड़ चार लाख रुपए से 35 प्रतिशत गिरावट है, जो काफी अच्छी मानी जा सकती है।

Box Office: अजय देवगन ने सोमवार को भी मार दी मजबूत Raid
Box Office: अजय देवगन ने सोमवार को भी मार दी मजबूत Raid

मुंबई। अजय देवगन की एक्शन- थ्रिलर फिल्म रेड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर चौथे दिन भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए छह करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन किया है।

फिल्म रेड ने सोमवार को यानि अपनी रिलीज़ के चौथे दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर छह करोड़ 26 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। ये पहले दिन के 10 करोड़ चार लाख रुपए से 35 प्रतिशत गिरावट है जो काफी अच्छी मानी जा सकती है। फिल्म को अब तक 47 करोड़ 27 लाख रूपये का कलेक्शन हुआ है। फिल्म का अच्छा वीकेंड रेड को मजबूत बना गया है। अजय देवगन-इलियाना डिक्रूज़ स्टारर इस फिल्म ने 10 करोड़ चार लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और करीब 40 करोड़ रूपये में बनी इस फिल्म को माउथ पब्लिसिटी से सबसे अधिक फ़ायदा हुआ है। फिल्म को पहला हफ्ता पूरा होने तक 60 से 65 करोड़ तक का कलेक्शन मिलने की उम्मीद  है। फिल्म रेड, 1981 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में अजय इनकम टैक्स ऑफिसर बने हैं और उनकी भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम है। फिल्म में इलियाना डिक्रूज़, अजय की पत्नी के किरदार में हैं और सौरभ शुक्ला, अमित सयाल और पुष्पा जोशी का बड़ा रोल है। रेड को दुनिया भर में 3500 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है।

रेड अब इस साल रिलीज़ हुई फिल्मों में पद्मावत के बाद पहले वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पद्मावत ने एक्सटेंडेड वीकेंड और पेड प्रीव्यू को मिलाकर पहले वीकेंड में 114 करोड़ रूपये की कमाई की थी। अक्षय कुमार की पैड मैन अब तीसरे स्थान पर है। हालांकि राजकुमार गुप्ता निर्देशित इस फिल्म को ओवरसीज़ में कुछ ख़ास फायदा नहीं मिला है। फिल्म ने विदेशों से अब तक 1. 8 मिलियन डॉलर यानि 11 करोड़ 74 लाख रूपये की ही कमाई की है।

यह भी पढ़ें: पहले वीकेंड में Box office पर पड़ी सॉलिड Raid, कमाई इतने करोड़ पहुंची