यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ajay Devgn: 2024 में बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में उतरने के लिए तैयार अजय देवगन, इतनी फिल्मों से खेलेंगे बड़ा दांव
Ajay Devgn Movies in 2024 अजय देवगन हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं जिनकी फिल्मों का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। आज एक्टर की मोस्ट अवेटेड ...और पढ़ें

HighLights
- इस साल अजय देवगन की इतनी फिल्में होंगी रिलीज
- शैतान से अजय देवगन ने की शुरुआत
- लिस्ट में इन बड़ी फिल्मों के नाम भी शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ajay Devgn Upcoming Movies: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार अजय देवगन को भला कौन नहीं जानता। पिछले 3 दशक से वह अपनी शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं। हर साल अजय की कोई न कोई मूवी दर्शकों के दिलों के जीत लेती है।
लेकिन इस साल अजय देवगन कुछ बड़ा कारनामा करने वाले हैं। 2024 में अजय की एक-दो नहीं बल्कि 6 फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने शैतान (Shaitaan) की रिलीज के साथ कर दी है। आइए जानते हैं कि लिस्ट में सुपरस्टार की कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं।
1- शैतान (Shaitaan)
डायरेक्टर विकास बहल के निर्देशन में बनी सुपर नेचुरल थ्रिलर शैतान से अजय देवगन इस साल की फिल्मों का सिलसिला शुरू कर रहे हैं। इस मूवी में उनके साथ आर माधवन और ज्योतिका अहम किरदारों में मौजूद हैं। ये पहला मौका है जब अजय और माधवन किसी फिल्म में एक साथ दिख रहे हैं।

2- मैदान (Maidaan)
लंबे वक्त से अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान बड़े पर्दे पर रिलीज का इंतजार कर रही थी, लेकिन इस साल इस मूवी की ये तमन्ना जल्द ही पूरी होने वाली है। आने वाली ईद यानी अप्रैल 2024 में मैदान थिएटर में रिलीज होगी। इस मूवी का ट्रेलर भी सामने आ गया है।
खबरें और भी

3- औरों में कहां दम था (Auron Mein Kanha Dum Tha)
दृश्यम 2 और भोला के बाद अजय देवगन अपनी फेवरेट को-स्टार तब्बू के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इन दोनों कलाकारों की अगली फिल्म का नाम औरों में कहा दम था है। बताया जा रहा है कि 14 जून 2024 को ये फिल्म रिलीज होगी।
.jpg)
4- सिंघम अगेन (Singham Again)
इस साल की अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म के बारे में चर्चा की जाए तो वह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 है। फैंस बाजीराव सिंघम के किरदार में अजय को वापसी करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। 15 अगस्त 2024 को ये फिल्म बड़े पर्दे पर एंट्री लेगी।
.jpg)
5- रेड 2 (Raid 2)
साल 2018 में आई अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म रेड का सीक्वल भी इसी वर्ष आने वाला है। कुछ समय पहले अजय ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी और बताया कि 15 नवंबर 2024 के सिनेमाघरों में आएगी।

6- केदारनाथ डायरेक्टर के साथ फिल्म
इन फिल्मों के अलावा अजय देवगन केदारनाथ फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कुमार के साथ भी एक मूवी लेकर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसका टाइटल और रिलीज डेट रिवील नहीं किया गया है।