Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Collection: भोला ने दी दसरा और रावणासुर को पटखनी, अजय देवगन की फिल्म ने शनिवार को की बंपर कमाई

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sun, 16 Apr 2023 09:02 AM (IST)

    Box Office Collection अजय देवगन की भोला को शनिवार का फायदा मिला है और फिल्म ने अपनी रिलीज के 17वें दिन भी जबरदस्त कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर इसने नानी ...और पढ़ें

    ajay devgn starrer Bholaa Box Office Collection day 17
    ajay devgn starrer Bholaa Box Office Collection day 17

    नई दिल्ली, जेएनएन।Box Office Collection: रामनवमी के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हुई 'भोला' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और शनिवार को 'भोला' की कमाई में उछाल भी आया है। अजय देवगन धीमी गति से ही सही पर सिनेमाघरों में पैर जमाए हुए हैं। दूसरी तरफ नानी स्टारर 'दसरा' और 'रावणासुर' भी खुद को साबित में लगे हुए हैं। तो चलिए नजर डालते हैं इन तीनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर...

    भोला की हुई चांदी

    शनिवार का दिन 'भोला' के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सैकनिक की रिपोर्ट के अनुसार तमिल फिल्म 'कैथी' की रीमेक 'भोला' ने 17वें दिन सिनेमाघरों से 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 1.75 करोड़ का बिजनेस किया था। शनिवार को ये आंकड़ा 50 लाख तक बढ़ गया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन पहुंच गया 82.49 करोड़ के पार। 'भोला' सुस्त कदमों से 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है।  

    दसरा ने भी की तगड़ी कमाई

    साउथ स्टार नानी की फिल्म दसरा ने भी शनिवार को अच्छा प्रदर्शन किया और इसके साथ ही ये भी 100 करोड़ का आंकड़े को छूने के लिए बढ़ रही है। रिलीज के 17वें दिन इस फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई की है और साथ ही इसने 78.66 करोड़ तक का सफर तय कर लिया है। बात करें ऑक्यूपेंसी की तो तेलुगु बेल्ट में फिल्म ने 25.91 प्रतिशत  ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। पहले दिन 23 करोड़ से खाता खोलने वाली दसरा से दर्शकों को काफी उम्मीदें है।

    रावणासुर की हुई बल्ले-बल्ले

    रवि तेजा स्टारर 'रावणासुर' तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। सिर्फ एक भाषा में रिलीज होने के बाद भी रावणासुर को अच्छी ओपनिंग मिली थी। 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म रावणासुर ने पहले दिन 6 करोड़, दूसरे दिन 3.75 करोड़, तीसरे दिन 3.15 करोड़, चौथे दिन 1.05 करोड़, पांचवे दिन 75 लाख, छठे दिन 70 लाख, सातवें दिन 60 लाख, आठवें दिन इसकी कमाई में 50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई और इसने सिर्फ 30 लाख की कमाई की। फिल्म रावणासुर ने 9वें दिन 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही रावणासुर का कुल कलेक्शन पहुंच गया  16.29 करोड़ के पार।

    खबरें और भी