Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Drishyam 2 Worldwide Collection: पूरी दुनिया में छाया विजय सलगांवकर का केस, ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दिखाया आईना

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Mon, 05 Dec 2022 10:26 PM (IST)

    Drishyam Box Office Collection Overseas अभिषेक पाठक की दृश्यम 2 को लेकर दर्शकों की दीवानगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। यह फिल्म भारत के साथ-साथ विदे ...और पढ़ें

    Still Image of Ajay Devgn, Shriya Saran and Ishita Dutta from Drishyam 2
    Still Image of Ajay Devgn, Shriya Saran and Ishita Dutta from Drishyam 2

    नई दिल्ली, जेएनएन। Drishyam Box Office Collection Overseas: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' का क्रेज फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रॉक सॉलिड परफॉर्मेंस के साथ दिन प्रतिदिन आगे बढ़ती जा रही है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अजय देवगन और तब्बू समेत कई दिग्गज कलाकारों के अभिनय से सजी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक है। दृश्यम 2 ने कमाई के मामले में ऐसी स्पीड पकड़ी कि 'भूल भुलैया 2' को पीछे छोड़ते हुए यह फिल्म इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई। आइए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

    200 करोड़ के क्लब में शामिल!

    अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि यह फिल्म हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। पहले हफ्ते 104.66 करोड़ और दूसरे हफ्ते 53.82 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तेजी से 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए बढ़ रही है। जबकि, 'भूल भुलैया 2' ने 180 करोड़ के आसपास बिजनेस किया था।

    हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन सकती है दृश्यम 2

    सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यह फिल्म ओवरसीस भी झंडे करने को तैयार है। सात समुंदर पार यह फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म की कैटेगरी में शामिल होने के लिए बस कुछ ही दूरी पर है। दो हफ्तों की शानदार कमाई के बाद फिल्म के तीसरे सोमवार की कमाई भी सामने आ गई है।

    शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 18वें दिन तीन करोड़ का कारोबार किया। इसे मिलाकर फिल्म की अब तक की कुल कमाई 189.77 करोड़ हो गई है।

    'दृश्यम 2' के बाद 'भोला' में धमाल मचाने को तैयार अजय देवगन

    दृश्यम 2 की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद अजय देवगन 'भोला' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी, जिसका निर्देशन खुद अजय देवगन करेंगे। इस फिल्म में एक बार फिर उनके साथ तब्बू दिखेंगी। दोनों की यह साथ में 9वीं फिल्म होने वाली है।

    खबरें और भी

    मलयालम फिल्म का रीमेक है 'दृश्यम 2'

    यह मूवी एक्टर मोहनलाल की मलयालम मूवी 'दृश्यम' का रीमेक है। वहीं, फिल्म का पहला पार्ट 2015 में रिलीज किया गया था, जिसने लगभग 111 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

    यह भी पढ़ें: Brahmastra: दोगुनी हुई रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की खुशी, 'ब्रह्मास्त्र' के नाम बना यह शानदार रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan संग हाथों में हाथ डाले दिखीं सबा आजाद, लंच डेट से सामने आया यह वीडियो