यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akelli Box Office Collection Day 3: नुशरत भरुचा की 'अकेली' तीन दिन में ही हुई ढेर, संडे को किया बस इतना बिजनेस
Akelli Box Office Collection Day 3 नुशरत भरुचा स्टारर फिल्म अकेली 25 अगस्त को रिलीज हुई। ये एक भारतीय लड़की की कहानी है जो आतंकवादियों के चंगुल में फं ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Akelli Box Office Collection Day 3: प्रणय मेशराम के निर्देशन में बनी फिल्म 'अकेली' का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है। खराब ओपनिंग के बाद वीकेंड ने भी नुशरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। रविवार को कमाई कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ी। जानिए फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया।
नुशरत भरुचा हिंदी सिनेमा की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'ड्रीम गर्ल', 'प्यार का पंचनामा' और 'छलांग' जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी काबिलियत साबित की। पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरा पिट रही हैं। 'राम सेतु', 'सेल्फी' और 'छत्रपति' ने मुश्किल से कलेक्शन किया था। नुशरत को 'अकेली' से काफी उम्मीद थी, लेकिन ये भी फुस्स हो गई।
अकेली का रविवार को भी बंटाधार
'अकेली' ने 25 अगस्त को 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन टक्कर लेना नुशरत को महंगा पड़ गया। 'ड्रीम गर्ल' की सीक्वल का क्रेज दर्शकों के बीच सिर चढ़कर बोल रहा, दूसरी ओर 'अकेली' को दर्शक मिलना मुश्किल है।
शुक्रवार और शनिवार को फिल्म ने बहुत कम कमाई की। रविवार को फिल्म में थोड़ा इजाफा देखने को मिला, लेकिन ज्यादा नहीं। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन यानी रविवार को 37 लाख रुपये का कारोबार किया है। सही आंकड़े इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं।
खबरें और भी
अकेली का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'अकेली' ने पहले दिन बहुत कम कलेक्शन किया था। मूवी ने शुक्रवार को सिर्फ 20 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी। शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन आंकड़े निराशाजनक रहे। शनिवार को मूवी ने सिर्फ 29 लाख रुपये का कलेक्शन किया। नुशरत की ये फिल्म अभी तक 1 करोड़ भी नहीं कर पाई है। मूवी का कुल कलेक्शन 86 लाख रुपये है।
क्या है अकेली की कहानी?
'अकेली' की कहानी भारतीय लड़की ज्योति अरोड़ा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इराक के मोसुल में कमाने जाती है और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आइएसआइएस) के चंगुल में फंस जाती है। ज्योति उनके चंगुल से निकलने के लिए जान की बाजी लगा देती है। ज्योति का किरदार नुशरत ने निभाया है।