Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bade Miyan Chote Miyan Day 19: मंडे कलेक्शन में BMCM ने 'मैदान' की निकाली हेकड़ी , इस रेस में निकली सबसे आगे

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 09:01 AM (IST)

    Bade Miyan Chote Miyan के साथ बॉक्स ऑफिस पर भले ही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की सोई किस्मत न जाग रही हो लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म रेस में सबसे आगे ह ...और पढ़ें

    बड़े मियां छोटे मियां ने निकाली मैदान की हेकड़ी / फोटो- Imdb
    बड़े मियां छोटे मियां ने निकाली मैदान की हेकड़ी / फोटो- Imdb

    HighLights

    1. बड़े मियां छोटे मियां ने उड़ाई 'मैदान' की हवाइयां
    2. इस रेस में सबसे तेज भाग रही है 'बड़े मियां छोटे मियां'
    3. अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की मूवी ने किया इतना कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्तों से ज्यादा समय हो चुका है। बीते साल कॉमेडी से लेकर ऐतिहासिक फिल्में करने के बावजूद अक्षय कुमार की सोई किस्मत बॉक्स ऑफिस पर नहीं जागी।

    सिर्फ अक्षय की ही नहीं, बल्कि टाइगर श्रॉफ की भी एक के बाद एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट रही थी। इस बीच ही जब बड़े मियां छोटे मियां में ये दोनों कलाकार साथ आए, तो सबको यही लगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ेगी।

    हालांकि, खिलाड़ी कुमार की BMCM ने सफलता के झंडे तो नहीं गाड़े, लेकिन सोमवार को कमाई के मामले में 'मैदान' की हवाईयां जरूर उड़ा दी।

    सोमवार को रहा बड़े मियां छोटे मियां का राज

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही धुंआधार बिजनेस नहीं कर पा रही हो, लेकिन एक बार फिर से मूवी अपने कदम मजबूत करते हुए नजर आ रही है। वीकेंड पर भले ही अजय देवगन (Ajay Devgn) की मैदान बाजी मार गई हो, लेकिन खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बता दिया कि वह इतनी जल्दी हथियार नहीं छोड़ेंगे।

    यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 18: 'मैदान' के आगे नहीं झुकी अक्षय की BMCM, वीकेंड पर फिर हुए मालामाल

    रविवार को तकरीबन 1 करोड़ तक का कलेक्शन करने वाली इस मूवी की कमाई सोमवार को गिरी जरूर, लेकिन फिलहाल बॉक्स ऑफिस की रेस में ये फिल्म सबसे 'मैदान' और 'रुसलान' को पीछे छोड़कर सबसे तेज दौड़ रही है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी ने सोमवार को टोटल 37 लाख के आसपास का बिजनेस किया है, जबकि 'मैदान' ने महज 19वें दिन 9 लाख रुपए कमाए। 

    खबरें और भी

    बड़े मियां छोटे मियां कलेक्शन 19 डेज- 

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन  103.5 करोड़ रुपए
    इंडिया नेट कलेक्शन  60.92 करोड़ रुपए
    ओवरसीज कलेक्शन  31.5 करोड़ रुपए
    हिंदी बॉक्स ऑफिस सिंगल डे कलेक्शन 37 लाख रुपए 

    इंडिया में कितना पहुंचा BMCM का कलेक्शन?

    अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) के निर्देशन में बनी इस मूवी का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 60.92 करोड़ तक का हुआ है। आपको बता दें कि बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था।

    Bade miyan chote miyan box office collection day 19

    इन सभी भाषाओं में फिल्म की कमाई थम चुकी है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा बड़े मियां छोटे मियां में पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आए थे, जिन्होंने फिल्म में विलेन का किरदार अदा किया था।

    यह भी पढ़ें: BMCM Box Office Day 17: अक्षय की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने फिर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में आया उछाल