Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OMG 2 Day 13 Collection: फीका पड़ रहा 'ओएमजी 2' का जलवा, अक्षय कुमार की फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 09:19 AM (IST)

    OMG 2 Day 13 Collection अमित राय के निर्देशन में बनी फिल्म ओएमजी 2 अच्छा कंटेंट और अच्छी स्टार कास्ट होने के बावजूद फिल्म गदर 2 जैसी कमाई नहीं कर पा र ...और पढ़ें

    Still Image of Akshay Kumar from OMG 2
    Still Image of Akshay Kumar from OMG 2

    HighLights

    1. 'गदर 2' की आंधी में 'ओएमजी 2' का टिकना हुआ मुश्किल
    2. फिल्म सिंगल डिजिट्स में भी नहीं कर पा रही ठीक से कमाई
    3. 100 करोड़ के बाद मुश्किल से आगे बढ़ रही फिल्म

    नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओएमजी 2' एक स्ट्रांग मैसेज देने वाली फिल्म है। फिल्म ने पहले हफ्ते ठीक-ठाक आंकड़ों से कमाई की, लेकिन दूसरा हफ्ता आते-आते इसकी कमाई लुढ़कने लगी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा तो पर कर लिया है, लेकिन 200 करोड़ की तरफ बढ़ना मुश्किल हो रहा है।

    धीमी रफ्तार से बढ़ रही 'ओएमजी 2'

    'ओएमजी 2' आसानी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। लेकिन जिस रफ्तार से इसकी कमाई आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए लगता है कि 200 करोड़ तो क्या 150 करोड़ भी पार कर पाना मुश्किल होगा। दमदार कंटेंट होने के बावजूद फिल्म को सबसे ज्यादा नुकसान सनी देओल की 'गदर 2' से हो रहा है।

    5 करोड़ से भी नीचे की हुई कमाई

    दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं, लेकिन क्लैश का असर 'ओएमजी 2' पर देखने को मिला। जहां गदर 2 ने हर दिन डबल डिजिट्स में कमाई करते हुए 400 करोड़ पार कर लिए हैं, वही ओएमजी 2 को सिंगल डिजिट्स की कमाई में भी दिक्कत हो रही है। फिल्म ने बुधवार को तीन करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है, जिससे फिल्म का टोटल कलेक्शन 123.72 करोड़ पर आ थमा है।

    जानें क्या है फिल्म की कहानी?

    'ओएमजी 2' एडल्ट एजुकेशन का मुद्दा उठाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कांति शरण मुदगल (पंकज त्रिपाठी) अपने बेटे के स्कूल के खिलाफ केस करते हैं। दरअसल, उनका बेटा गे है। इसी वजह से स्कूल में उसे परेशान किया जाता है, जिससे आहत होकर वह अपनी जिंदगी खत्म करने की सोचता है।

    खबरें और भी

    अपने बेटे की ऐसी हालत देख कांति शरण उसके स्कूल के खिलाफ ही कोर्ट में केस कर देते हैं। इस लड़ाई को लड़ने में उनकी मदद करते हैं अक्षय कुमार, जो की शिव के दूत बने हैं। यामी गौतम का रोल लॉयर का है। मूवी में भगवान राम बने अरुण गोविल भी नजर आते हैं।