150 से ज्यादा फिल्में, 35 साल का करियर; 800 करोड़ कमाने वाली एकमात्र फिल्म है Akshay Kumar के खाते में
Akshay Kumar इस वक्त हॉरर कॉमेडी भूत बंगला में नजर आ रहे हैं, इस बीच जानें खिलाड़ी कुमार की सबसे कमाऊ फिल्म कौन सी है? ...और पढ़ें
-1776510055877_m.webp)
कौन सी है अक्षय कुमार की सबसे कमाऊ फिल्म?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार इस वक्त Horror Comedy) भूत बंगला (Bhooth Bangla) में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ के साथ (पेड़ प्रीव्यू मिलाकर) शानदार ओपनिंग की है। लेकिन क्या आप जानते हैं अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है।
अक्षय कुमार की सबसे कमाऊ फिल्म
बता दें अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साइंस फैंटेसी एक्शन 2.0 है जिसमें उनके साथ रजनीकांत थे और खिलाड़ी कुमार ने विलेन का रोल निभाया है। इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 700-800 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म 2018 की एक बड़ी कमर्शियल हिट रही थी। यह तमिलनाडू में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनी थी।

यह भी पढ़ें- 'वो बेचारा 4500 रुपये की नौकरी कर रहा...', Akshay Kumar के बेटे गांव में जाकर सीख रहे फैशन, नहीं करेंगे फिल्म
अक्षय कुमार की टॉप 5 सबसे कमाऊ फिल्म
2.0 (2018) - 700-800 करोड़ रुपये (लगभग)
गुड न्यूज (2019) - 315 करोड़ रुपये (लगभग)
टॉयलेट: एक प्रेम कथा (2017)- 310 करोड़ रुपये (लगभग)
हाउसफुल 4 (2019) - 295 करोड़ रुपये (लगभग)
सूर्यवंशी (2021) - 293 करोड़ रुपये (लगभग)
भूत बंगला के बारे में
'भूत बंगला' के लिए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार सालों बाद एक साथ आए हैं। कॉमेडी ड्रामा में अक्षय के साथ परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, असरानी, वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
-1776511936251.jpg)
2.0 के बारे में
2.0 एक 2018 की भारतीय तमिल-भाषा की साइंस-फैंटेसी एक्शन (Science Fantacy Action) फिल्म है, जिसे शंकर ने निर्देशित किया है। उन्होंने बी. जयमोहन और मदन कार्की के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी है। इसका निर्माण सुभास्करन ने लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। एंथिरन फिल्म सीरीज की दूसरी कड़ी के तौर पर, 2.0 फिल्म एंथिरन (2010) का एक इंडिपेंडेंट सीक्वल है। इसमें रजनीकांत ने ट्रिपल रोल निभाया है।
वसीगरन, रोबोट चिट्टी और कुट्टी; उनके साथ अक्षय कुमार ने पक्षी राजन और एमी जैक्सन ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। सुधांशु पांडे, आदिल हुसैन, कलाभवन शाजॉन और के. गणेश सहायक भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके गीत मदन कार्की और ना. मुथुकुमार ने लिखे हैं। पक्षी राजन सेलफोन इस्तेमाल करने वालों से बदला लेना चाहता है, ताकि सेलफोन रेडिएशन के कारण पक्षियों की होने वाली मौतों को रोका जा सके।