Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रहेगा Allu Arjun का राज, आने वाली हैं ये बड़ी फिल्में

    Updated: Sun, 08 Dec 2024 12:15 PM (IST)

    Allu Arjun Upcoming Movies तेलुगु की आन-मान-शान अभिनेता अल्लू अर्जुन इस वक्त फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। पुष्पारा ...और पढ़ें

    अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्मों की लिस्ट (Photo Credit-Jagran)
    अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्मों की लिस्ट (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. अल्लू अर्जुन की आने वाली मूवीज
    2. पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में अभिनेता
    3. कब रिलीज होगा पुष्पा का तीसरा पार्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा- द रूल को लेकर तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का नाम इस वक्त हर किसी की जुबान पर बना हुआ है। पुष्पा राज के अवतार में उन्होंने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है और इसी कारण सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक पुष्पा 2 (Pushpa 2) धूम मचा रही है। 

    पुष्पा 2 के अलावा आने वाले समय में अल्लू अर्जुन का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा रहने वाला है। क्योंकि उनके पास एक से एक बड़ी फिल्में हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता की अपकमिंग मूवीज (Pushpa 2 Upcoming Movies) में कौन-कौन सी फिल्मों के नाम शमिल हैं। 

    देवरा डायरेक्टर संग नजर आएंगे अल्लू अर्जुन 

    साउथ सिनेमा में एक ट्रेंड चलता है। जिसके आधार सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म के टाइटल की जगह उसकी मूवीज की संख्या को नाम के पहले अक्षरों के साथ जोड़ा जाता है। इसके तहत अल्लू अर्जुन के एक्टिंग करियर की 21वीं मूवी देवरा फिल्म के निर्देशक कोरतल्ला शिवा के साथ बताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि और रिलीज डेट का एलान होना अभी बाकी है। 

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2: 'पुष्पा- द रूल', फुल पैसा वसूल! इन 5 कारणों से मस्ट वॉच बनी Allu Arjun की मूवी

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    अनोखी की होगी अल्लू अर्जुन की ये अपकमिंग मूवी

    अल्लू अर्जुन के एक्टिंग करियर की 22वीं मूवी साउथ सिनेमा के फेमस निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ है। इस फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ, लेकिन स्क्रिप्ट का काम लगभग पूरा हो गया है और इसकी जानकारी निर्माता नागा वामसी ने एक मीडिया इंटरव्यू में दी है। उनके मुताबिक ये एक ऐसी अनोखी फिल्म होगी, जिसे भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया होगा। 

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    पुष्पा 3- द रैमपैज (Pushpa 3)

    पुष्पा 2 की अपार सफलता के बाद अगर फैंस अल्लू अर्जुन की किसी मूवी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो पुष्पा 3 होगी। फिल्म की समाप्ति के बाद पोस्ट क्रेडिट सीन्स में पुष्पा द रैमपैज की आधिकारिक पुष्टि की गई है। फिल्म का तीसरा पार्ट 2026-2027 तक सिनेमाघरों में आ सकता है। 

    एनिमल के डायरेक्टर संग बनेगी अल्लू अर्जुन की जोड़ी

    कबीर सिंह और एनिमल जैसी की धमाकेदार मूवीज बनाने वाले मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा आने वाले समय में अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ काम करते हुए दिख सकते हैं। अल्लू के एक्टिंग करियर की 24वीं मूवी के तौर पर इस फिल्म को देखा जा रहा है। हालांकि, फिल्म के नाम, कहानी और रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिलती दिख रही है। 

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Worldwide Collection: नहीं रुकेगा पुष्पाराज, सिर्फ तीन दिन के अंदर बटोर लिए इतने पैसे, जानकर लगेगा शॉक