बॉक्स ऑफिस पर Alpha देगी Welcome to the Jungle को शिकस्त, एडवांस बुकिंग में आलिया की फिल्म ने किया धमाका
Alpha Advance Booking Collection: आलिया भट्ट की आगामी एक्शन थ्रिलर ऐल्फा ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में अच्छा कारोबार कर लिया है। ...और पढ़ें

ऐल्फा का एडवांस बुकिंग कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बनी आगामी फिल्म ऐल्फा (Alpha) अभी तक रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन अभी से बॉक्स ऑपिस पर इस फिल्म ने दबदबा बना लिया है। रिलीज से पहले ही फिल्म के खाते में करोड़ों रुपये आ गए हैं।
ऐल्फा की एडवांस बुकिंग (Alpha Advance Booking) 1 जुलाई को ही शुरू हो गई थी। महज 24 घंटे में इस फिल्म की इतनी तगड़ी टिकटें बिकी हैं कि कमाई करोड़ों में पहुंच गई है। जानिए फिल्म ने रिलीज से पहले ही कितना कमा लिया है।
धड़ाधड़ बिकीं टिकटें
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर ऐल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग तीन दिन पहले ही खुली। जैसे ही टिकट विंडो ओपन हुई, धड़ाधड़ टिकटें बिकना शुरू हो गईं। 24 घंटे में ऐल्फा की कितनी टिकटें बिकी हैं और कितना कलेक्शन हुआ है, यहां जानिए...
ऐल्फा का एडवांस कलेक्शन
सैकनिल्क की मानें तो ऐल्फा को इंडिया में अभी तक सिर्फ 2390 शोज मिले हैं। 1 जुलाई को खुली टिकट विंडो से फिल्म की टिकटें 10293 तक बिक चुकी हैं। सबसे ज्यादा टिकटें मुंबई और दिल्ली में बिकी हैं। कुल मिलाकर फिल्म ने एक दिन में 41 लाख रुपये की एडवांस कमाई कर ली है। ब्लॉक सीट्स के साथ कलेक्शन 1.52 करोड़ रुपये है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Kalki 2 में नजर आएंगी Alia Bhatt? प्रभास के इस रिप्लाई ने दिया बड़ा हिंट; फैंस बोले- पक्का है!
View this post on Instagram
ऐल्फा की कहानी और स्टार कास्ट
फिल्म की कहानी गैर-कानूनी सैनिक प्रोग्राम को खत्म करना है जिसके लिए आलिया भट्ट और शरवरी आमने-सामने आती हैं। फिल्म में आलिया, शरवरी के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। अब देखना होगा कि ऐल्फा, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं।
यह भी पढ़ें- Alpha की नाक में दम करेगा 'राव बहादुर', Mahesh Babu की सस्पेंस थ्रिलर का ट्रेलर आउट; लास्ट सीन तक बंधे रहेंगे आप