Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Box Office Day 33: साल बीतने के साथ ही 'एनिमल' ने रचा बड़ा इतिहास, इस फिल्म को भी दिया धोबी पछाड़

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 04:04 PM (IST)

    Animal Box Office Collection Day 33 रणबीर कपूर और बॉबी देओल दोनों ने ही बीते साल एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस पर जोरदार दहाड़ लगाई। 1 दिसंबर 2023 में रिलीज ...और पढ़ें

    एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर 33 दिनों में रच दिया ये बड़ा इतिहास / फोटो- Instagram
    एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर 33 दिनों में रच दिया ये बड़ा इतिहास / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 'डंकी' और 'सालार' के आगे मजबूती से टिकी हुई है 'एनिमल'
    2. 33वें दिन मंगलवार को रणबीर कपूर की 'एनिमल' की हुई इतनी कमाई
    3. बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की मूवी ने रचा एक और इतिहास

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Day 33 Collection: रणबीर कपूर के लिए बीता साल काफी अच्छा साबित हुआ। 2023 में उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों ही मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े।

    तू झूठी, मैं मक्कार ने जहां बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए शानदार बिजनेस किया था, तो वहीं संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। 'एनिमल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है।

    हालांकि, 'डंकी' और 'सालार' के बीच फिल्म ने अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। एनिमल ने साल बीतने के साथ ही एक बड़ा इतिहास बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

    33वें दिन मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' ने की इतनी कमाई

    रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार हुई थी। इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराया। एक महीना बीतने के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई धीमी जरूर हो गयी है, लेकिन अब भी फैंस की दीवानगी को देखते हुए कई थिएटर्स में फिल्म लगी हुई है।

    यह भी पढ़ें: Animal Box Office Day 31: एक महीने बाद भी जारी है 'एनिमल' का तूफानी सफर, वीकेंड पर रणबीर की फिल्म ने कमाए करोड़ों

    सोमवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 1.37 करोड़ का बिजनेस करने वाली इस मूवी ने मंगलवार को लाखों में कमाई की। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनिमल ने मंगलवार को 33वें दिन 6 लाख का हिंदी भाषा में बिजनेस किया। तमिल भाषा में फिल्म का बिजनेस 1 लाख और तेलुगु में 3 लाख का हुआ। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म का टोटल कलेक्शन 15 लाख का हुआ है।

    एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 33 डेज- 

    एनिमल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 894 करोड़ रुपए
    एनिमल इंडिया नेट कलेक्शन 547.02 करोड़ रुपए
    एनिमल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन  651.75 करोड़ रुपए
    एनिमल ओवरसीज कलेक्शन 242.25 करोड़ रुपए
    एनिमल हिंदी भाषा टोटल कलेक्शन  496.64 करोड़ रुपए
    एनिमल हिंदी 33 डे मंगलवार कलेक्शन 6 लाख रुपए
    एनिमल तेलुगु भाषा टोटल कलेक्शन 44.65 करोड़ रुपए
    एनिमल तमिल भाषा टोटल कलेक्शन 4.89 करोड़ रुपए

    बीते साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी दूसरी फिल्म

    बॉबी देओल-रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बीते साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनी है। इस फिल्म ने टाइगर 3 और गदर 2 के साथ-साथ शाह रुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' के कलेक्शन को भी क्रॉस कर दिया है।

    खबरें और भी

    संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने इंडिया में टोटल नेट 547.02 करोड़ की कमाई कर ली है। हिंदी भाषा में मूवी की कमाई 496.64 करोड़, तमिल में 4.89 करोड़ और तेलुगु में 44.65 करोड़ की 33 दिनों में कमाई हुई है।

    यह भी पढ़ें: Animal Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड 'एनिमल' ने उड़ाया गर्दा, अब लाइफटाइम कलेक्शन में किया इस फिल्म का शिकार