Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Box Office Day 42: 'सालार' से डंकी तक 'एनिमल' ने तोड़ी इन फिल्मों की कमर, 42वें दिन हुआ इतना बिजनेस

    Updated: Fri, 12 Jan 2024 11:06 AM (IST)

    Animal Box Office Collection Day 42 रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल का सफर डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सालार और ...और पढ़ें

    'एनिमल' ने 42वें दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर किया इतना बिजनेस / फोटो - Instagram
    'एनिमल' ने 42वें दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर किया इतना बिजनेस / फोटो - Instagram

    HighLights

    1. 42 दिनों में एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कर ली इतनी कमाई
    2. एनिमल ने 42 दिनों में तोड़ी है इन फिल्मों की कमर
    3. 'डंकी' और 'सालार' के लिए भी 'एनिमल' बनी है खतरा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Day 42 Collection: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की रिलीज को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 42 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है।

    'डंकी' और 'सालार' के बीच संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन फिल्म का जलवा बरकरार है। वर्ल्डवाइड एनिमल का टार्गेट जहां अब 1000 करोड़ कमाना है, तो वहीं इंडिया में लाखों की कमाई के बावजूद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सिक्का चल रहा है।

    42 दिनों में एनिमल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कैसे बड़ी-बड़ी फिल्मों की कमर तोड़ी और कैसे ये 'डंकी' और 'सालार' पर खतरा बनकर मंडरा रही है, चलिए जानते हैं।

    'एनिमल' ने 42 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

    संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol)और रश्मिका मंदाना के करियर की भी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है। इस फिल्म ने 'जवान' के बाद बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है।

    यह भी पढ़ें: Animal Box Office Collection Day 41: एनिमल 600 करोड़ से बस इतनी दूर, नहीं कम हो रही लोगों में दीवानगी

    1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'एनिमल' अब भी कई थिएटर्स में लगी हुई हैं। यहां तक कि फिल्म का एक महीना जैसे ही पास हुआ मेकर्स ने दर्शकों के सामने 100 रुपए की टिकट का ऑफर रख दिया। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 41वें दिन 37 लाख का बिजनेस करने वाली Animal Movie ने 42वें दिन लगभग 35 लाख का हिंदी में बिजनेस किया, बाकी अन्य भाषाओं में फिल्म की कमाई अब थम चुकी है।

    खबरें और भी

    एनिमल ने 42 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए कितने करोड़?

    • एनिमल इंडिया नेट कलेक्शन- 551.93 करोड़ रुपए 
    • एनिमल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन - 244.15 करोड़ रुपए 
    • एनिमल हिंदी भाषा टोटल कलेक्शन- 501.22 करोड़ रुपए 
    • एनिमल सिंगल डे कलेक्शन- 35 लाख रुपए 
    • एनीमल तेलुगु भाषा कलेक्शन - 44.96 करोड़ रुपए

    इन फिल्मों के लिए मुसीबत बनी रणबीर कपूर की 'एनिमल'

    रणबीर कपूर की मूवी 'एनिमल' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक कमाई के मामले में सनी देओल की गदर 2 से लेकर सलमान खान की टाइगर 3, रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और शाह रुख खान की 'पठान' जैसी मूवीज को पीछे छोड़ दिया है।

    कुछ दिनों पहले ही 'एनिमल' के क्रेज को देखते हुए इसकी थिएटर में स्क्रीन्स बढ़ाई गयी थी, जिसकी वजह से एक बार फिर 'डंकी' और 'सालार' की रेस में शामिल हो गयी। अब 42वें दिन पर भी 'एनिमल' शाह रुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सालार' का हाफ कमा रही है। आपको बता दें कि 'एनिमल' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 551.93 करोड़ का किया है।

    यह भी पढ़ें: Animal Box Office Day 40 Collection: 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर जारी है शिकार, अब इस फिल्म का होगा काम तमाम?