Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Box Office Collection Day 8: हिंदी बेल्ट में 'एनिमल' की चांदी, 400 करोड़ से सिर्फ इतनी दूर है मूवी

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 04:08 PM (IST)

    Animal Day 8 Box Office Collection संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर एनिमल का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। आठ दिन में फिल्म ने 300 करो ...और पढ़ें

    एनिमल ने दूसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर चलाया जादू। फोटो क्रेडिट- ट्विटर
    एनिमल ने दूसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर चलाया जादू। फोटो क्रेडिट- ट्विटर

    HighLights

    1. एनिमल ने आठ दिन में तोड़े कई रिकॉर्ड
    2. शुक्रवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़
    3. हिंदी बेल्ट में एनिमल ने किया धमाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Day 8 Collection: साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 'एनिमल' (Animal) का नाम भी शुमार हो गया है। कबीर सिंह बना चुके संदीप रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' वॉयलेंस से भरी है, इसके बावजूद थिएटर्स ऑडियंस से खचाखच भरे हैं। मूवी ने मात्र 8 दिन में साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं और यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है।

    विवादों का नहीं पड़ा एनिमल पर असर

    एक्शन थ्रिलर 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी ने अहम भूमिका निभाई है। पिता और बेटे की कहानी पर आधारित ये फिल्म कई सींस की वजह से विवादों में भी रही, लेकिन विवादों ने फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं डाला। 

    यह भी पढ़ें- Animal Worldwide Collection: 600 करोड़ क्लब में 'एनिमल' ने ली एंट्री, दुनियाभर में तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

    एनिमल ने वीकडेज में भी चलाया जादू

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ से ओपनिंग करने वाली 'एनिमल' ने वीकेंड के बाद वीकडेज में भी अपना जलवा दिखाया। गुरुवार को कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई और शुक्रवार को भी बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन फिर भी कलेक्शन निराशाजनक नहीं रहा, खासकर हिंदी बेल्ट में। 

    Animal Movie

    मेकर्स द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने दूसरे शुक्रवार को टोटल 23.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। सिर्फ हिंदी बेल्ट में कलेक्शन 21.56 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म की कुल कमाई अब 362.16 करोड़ हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे शनिवार और रविवार को फिल्म 400 करोड़ क्लब में शुमार हो जाएगी।

    खबरें और भी

    एनिमल के 8 दिन का डे वाइज कलेक्शन

    रणबीर और बॉबी स्टारर फिल्म 'एनिमल' का क्लैश विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से हुई, फिर भी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। फिल्म ने 63 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वीकेंड पर फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़े और पहले शनिवार को 67.27 करोड़ कमाए, जबकि रविवार को 70.69 करोड़। सोमवार से कमाई में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को कलेक्शन 44.47 करोड़, मंगलवार को 37.82 करोड़, बुधवार को 30.45 करोड़ और गुरुवार को 24.13 करोड़। 

    यह भी पढ़ें- Animal: कमबैक पर Bobby Deol ने तोड़ी चुप्पी, इस वजह से एक्टिंग की दुनिया में लौटे एक्टर