यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal Box Office Collection: 'एनिमल' के आगे फेल Gadar 2 के तारा सिंह-KGF 2 के रॉकी भाई, कमाई में उड़ाया गर्दा
Animal Box Office Collection Day 5 रणबीर कपूर की एनिमल इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक एनिमल गर्दा उड़ा रही ...और पढ़ें

HighLights
- रिलीज के 5वें दिन 'एनिमल' ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
- इन फिल्मों ने सबसे तेज छूआ 250 करोड़ का आंकड़ा
- 'एनिमल' की कुल कमाई हुई इतनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Day 5 Box Office Collection: फिल्म 'एनिमल' का क्रेज इस समय फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। सिनेमाघरों में भारी तादाद में लोग रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' को देखने के लिए जा रहे हैं। जिसके चलते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 'एनिमल' हर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है।
रिलीज के 5वें दिन भी इस फिल्म ने कमाई के मामले में सनी देलोल स्टारर 'गदर 2(Gadar 2) और यश की केजीएफ 2' जैसी कई बड़ी मूवीज को पछाड़ दिया है।
रिलीज के 5वें दिन 'एनिमल' ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
रणबीर कपूर की 'एनिमल' नॉन हॉलिडे पर लगातार शानदार प्रदर्शन करती आगे बढ़ रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बुधवार को 'एनिमल' के पाचवें दिन के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े साझा किए हैं। इंस्टाग्राम पर तरण ने बताया है कि रिलीज के 5वें दिन एनिमल ने हिंदी बेल्ट में बॉक्स ऑफिस पर 34.2 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया है, जो नॉन हॉलिडे पर किसी भी फिल्म के लिहाज से काफी ज्यादा है।
इस कलेक्शन के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हिंदी वर्जन में सबसे तेज 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने के मामले में इस फिल्म ने 'गदर 2, केजीएफ 2, बाहुबली 2, संजू, दंगल और टाइगर 3' जैसी मूवीज को पीछे छोड़ दिया है।
.jpg)
जबकि शाह रुख खान की 'पठान और एनिमल' ने 5वें दिन ये 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर बराबरी की है। हालांकि एनिमल 'जवान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है, जिसने ये कारनामा रिलीज के चौथे दिन ही कर दिया था।
खबरें और भी
इन फिल्मों ने सबसे तेज छूआ 250 करोड़ का आंकड़ा
| मूवी | दिन |
| जवान | 4 दिन |
| एनिमल | 5 दिन |
| पठान | 5 दिन |
| गदर 2 | 6 दिन |
| KGF 2 | 7 दिन |
| बाहुबली 2 | 8 दिन |
| दंगल | 10 दिन |
| संजू | 10 दिन |
| टाइगर 3 | 10 दिन |
'एनिमल' की कुल कमाई हुई इतनी
हिंदी बेल्ट के अलावा अन्य भाषाओं में भी 'एनिमल' (Animal) ने कमाई के मामले में गर्दा उड़ाया है। 5वें दिन अन्य भाषाओं में इस मूवी 3.80 करोड़ का बेहतरीन कारोबार किया है। इस तरह से रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' का सभी भाषाओं में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 284.5 करोड़ हो गया है।