यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal Day 8 Box Office Collection: 'एनिमल' ने तोड़ा Sanju का रिकॉर्ड, 8वें दिन हुई बंपर नोटों की बरसात
Animal Box Office Collection Day 8 फिल्म एनिमल ने एक सप्ताह में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी तगड़ा हाइप बना हुआ ...और पढ़ें

HighLights
- 8वें दिन 'एनिमल' ने किया शानदार कारोबार
- जानिए 'एनिमल' का प्रतिदिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- 'संजू' से आगे निकली 'एनिमल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Collection: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने दिसंबर के पहले सप्ताह में सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक जमकर गदर काटा है। फैंस के बीच 'एनिमल' के लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। आलम ये है कि 'एनिमल' की चर्चा रिलीज के एक सप्ताह बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
इस बीच इस मूवी के 8वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्रवार को 'एनिमल' ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।
8वें दिन 'एनिमल' ने किया शानदार कारोबार
1 दिसंबर को रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी 'एनिमल' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस पूरे सप्ताह 'एनिमल' ने फैंस को जमकर एंटरटेन किया है, जिसके चलते डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की इस मूवी ने जमकर सुर्खियां भी बटोरी हैं।
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर 'एनिमल' ने हर किसी को प्रभावित किया है। पहले सप्ताह कमाल का कलेक्शन करने वाली 'एनिमल' की कमाई का शानदार सिलसिला रिलीज के 8वें दिन भी जारी रहा है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार शुक्रवार को रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने खबर लिखे जाने तक सभी भाषाओं में करीब 21.74 करोड़ से ज्यादा का धमाकेदार कारोबार किया है।
.jpg)
कुछ ही देर में इस आंकड़े में फेरबदल देखने को मिलेगा। हालांकि फिल्म की कमाई ये आंकड़े फिलहाल पूर्वानुमान हैं, असल नंबर्स आना अभी बाकी हैं।
'एनिमल' का प्रतिदिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-
पहला दिन- 63.8 करोड़
-
दूसरा दिन- 66.27 करोड़
-
तीसरा दिन- 71.46 करोड़
-
चौथा दिन- 43.96 करोड़
-
पांचवा दिन- 37.47 करोड़
-
छठा दिन- 30.39 करोड़
-
सातवां दिन- 24.23 करोड़
-
आठवां दिन- 21.74 करोड़
'संजू' से आगे निकली 'एनिमल'
8 दिन तक बॉक्स ऑफिस पर करीब 359.32 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन करने वाली 'एनिमल' ने अब 400 करोड़ की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। इस वीकेंड पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये मूवी 400 करोड़ के क्लब में एंट्री लेगी है।
खबरें और भी
इतना ही नहीं अब 'एनिमल' रणबीर कपूर के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है और इससे पहले रणबीर की फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर 342 करोड़ का कारोबार किया था, जिसे अब एनिमल ने पीछे छोड़ दिया है।