Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Worldwide Collection Day 11: ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' की धूम, आमिर की फिल्म को कुचलने से थोड़ी ही दूर

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 12:39 PM (IST)

    Animal Worldwide Collection Day 11 रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल का डंका पूरी दुनिया में बजते देखने को मिल रहा है। हर तरफ इस मूवी के चर ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor and Rashmika Mandanna from Animal
    Ranbir Kapoor and Rashmika Mandanna from Animal

    HighLights

    1. ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का डंका
    2. दुनियाभर में रणबीर की फिल्म ने काटा गदर
    3. रणबीर के अलावा बॉबी देओल की एक्टिंग भी की जा रही पसंद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Worldwide Collection Day 11: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'एनिमल' दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हर दिन मूवी बुलेट की रफ्तार से कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। 10 दिनों में 700 करोड़ का सपूड़ा साफ करने वाली 'एनिमल' ने 11वें दिन भी बेहतर कलेक्शन किया है।

    तेजी से आगे बढ़ रही 'एनिमल'

    इंडिया में 'एनिमल' 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बहुत करीब है। वहीं, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मूवी 750 करोड़ के करीब पहुंच गई है। कमाल की बात ये है कि एनिमल फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में हर दिन एक आंकड़े को पार करती जा रही है। 

    संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 11वें दिन 20.52 करोड़ का सिंगल डे ग्लोबल कलेक्शन किया है। इस लिहाज से फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 737.98 करोड़ पर आ रुका है। 

    इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने से थोड़ी ही दूर

    10वें दिन तक 'एनिमल' ने 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म ने 717.46 करोड़ का कलेक्शन करते हुए सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जो कि 685.19 करोड़ था। अब 'एनिमल' मूवी आमिर खान की 'पीके' का रिकॉर्ड तोड़ने के थोड़ी दूर है। पीके फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 769 करोड़ तक था।

    'एनिमल' का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    • पहला दिन- 116 करोड़
    • दूसरा दिन- 236 करोड़
    • तीसरा दिन- 356 करोड़
    • चौथा दिन- 425 करोड़
    • पांचवां दिन- 481 करोड़
    • छठवां दिन- 527.6 करोड़
    • सातवां दिन- 563.3 करोड़
    • आठवां दिन- 600.67 करोड़
    • नौवां दिन- 660.89 करोड़
    • दसवां दिन- 717.46 करोड़

    यह भी पढ़ें: Tripti Dimri का पुराना वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, एक्टिंग देख बोले फैंस- 'बाकी एक्ट्रेस का करियर खा जाएगी'

    खबरें और भी