Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Advance Booking: सलमान खान की 3 फिल्मों से आगे निकली Ranbir Kapoor की 'एनिमल', रिलीज से पहले किया कमाल?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 04:06 PM (IST)

    Animal Ticket Advance Booking रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। फैंस में इस मूवी को लेकर तगड़ा हाइप बना हुआ है। एडवांस ...और पढ़ें

    रिलीज से पहले सलमान खान पर भारी पड़े रणबीर कपूर (Photo Credit-Twitter)
    रिलीज से पहले सलमान खान पर भारी पड़े रणबीर कपूर (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. सलमान खान की इन मूवीज से आगे निकली 'एनिमल'
    2. 'एनिमल' ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में किया कमाल
    3. कल रिलीज होगी एनिमल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: Animal Surpassed Salman Khan Movies: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं। फिल्म की रिलीज में महज एक दिन का बाकी रह गया है और इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं।

    इस बीच 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके चलते ये बताया जा रह है कि रिलीज से पहले रणबीर कपूर की मूवी ने 'टाइगर 3'  (Tiger 3) कलाकार सलमान खान की इन तीन बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

    सलमान खान की इन मूवीज से आगे निकली 'एनिमल'

    टिकटों की एडवांस बुकिंग के मामले में रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज से एक दिन पहले तक इस मूवी की 3 लाख से ज्यादा टिकटों की सेल हो चुकी है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है।

    गुरुवार दोपहर तक नेशनल चेन में 'एनिमल' की कुल 3 लाख 15 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई है, जोकि एक शानदार आंकड़ा माना जा रहा है। इसके साथ ही रणबीर कपूर की इस मूवी एडवांस बुकिंग के मामले में सलमान खान की 'सुल्तान' मूवी को पछाड़ दिया है। जबकि आज शाम तक 'एनिमल' भाईजान की 'टाइगर 3' और 'भारत' को भी मात दे देगी।

    खबरें और भी

    दरअसल सलमान की 'भारत' के लिए रिलीज से पहले 3 लाख 16 हजार और 'टाइगर 3' के लिए 3 लाख 15 टिकटों की एडवांस बुकिंग नेशनल चेन में हुई थी। इसके अलावा रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र, तू झूठी मैं मक्कार और शमशेरा' के एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड को पहले ही तोड़ दिया है।

    'एनिमल' ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में किया कमाल-

       एनिमल


      3 लाख 15 हजार*
      भारत    3 लाख 16 हजार
      टाइगर 3   3 लाख 15 हजार
      सुल्तान   3 लाख 10 हजार
      ब्रह्मास्त्र   3 लाख 2 हजार
      तू झूठी मैं मक्कार   73 हजार
      शमशेरा   46 हजार

    एडवांस बुकिंग के इन आंकड़ों से ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि रिलीज के पहले दिन रणबीर कपूर की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत हासिल करेगी।

    ये भी पढ़ें- Animal Advance Booking: इन 10 फिल्मों से अब भी पीछे है रणबीर कपूर की 'एनिमल', रिकॉर्ड तोड़ना है मुश्किल