यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal Worldwide Collection: 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस से उखाड़ा 'गदर 2' का हैंडपंप, इतने करोड़ से छोड़ा पीछे
Animal Worldwide Box Office 10 Days Collection एनिमल बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है। डोमेस्टिक के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी ...और पढ़ें

HighLights
- एनिमल ने 10वें दिन गदर 2 को छोड़ा पीछे
- एनिमल ने 10 दिनों में दुनियाभर में मचाया गदर
- वर्ल्डवाइड एक दिन में 'एनिमल' ने कमा लिए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Worldwide Box Office Collection: एनिमल की रफ्तार को देख अब हर कोई थर-थर कांपने लगा है। इंडिया के अलावा दुनियाभर में ये फिल्म जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक सफलता के झंडे गाड़ रही है, वह काबिले तारीफ है।
इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में सलमान खान की टाइगर 3 से लेकर संजू, पीके, टाइगर जिंदा है जैसी कई बड़े-बड़े स्टार्स की मूवी को तो पहले ही पीछे छोड़ दिया था। अब एनिमल (Animal Movie)के निशाने पर 'गदर 2' भी आ चुकी है। इस फिल्म ने दूसरे ही हफ्ते में वर्ल्डवाइड 'गदर 2' की कमाई को क्रॉस कर लिया है।
वर्ल्डवाइड 'गदर 2' से आगे निकली एनिमल
रणबीर कपूर- रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर इस फिल्म को जितना प्यार इंडियन ऑडियंस से मिल रहा है, उतना ही विदेशी ऑडियंस से भी मिल रहा है। फैंस रणबीर कपूर-बॉबी देओल के अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। 9वें दिन तक 660 करोड़ की दुनियाभर में कमाई करने वाली रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने 10वें दिन 'गदर 2' को वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में धूल चटा दी है।
गदर 2 जिसका लाइफटाइम कलेक्शन वर्ल्डवाइड 686 करोड़ के करीब था, इस आंकड़ें को उनके भाई बॉबी देओल की फिल्म ने ही क्रॉस कर दिया है। एनिमल की टीम फिल्म के 10वें दिन के वर्ल्डवाइड आंकड़ें शेयर कर दिए हैं। इस फिल्म ने 10वें दिन पर लगभग दुनियाभर में 717.46 करोड़ की कमाई कर ली है।
खबरें और भी
एक दिन में 'एनिमल' ने वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन
एनिमल ने अपने दूसरे रविवार पर दुनियाभर में सिंगल डे पर 57 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है। इस फिल्म ने 31 करोड़ रुपए से वर्ल्डवाइड 'गदर 2' को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के ओवरसीज मार्केट की बात करें, तो एनिमल ने ओवरसीज 203.25 करोड़ की टोटल कमाई की है।
'गदर 2' के बाद अब वर्ल्डवाइड 'एनिमल' का शिकार अब आमिर खान की मूवी पीके है, जिसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 792 करोड़ था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी पीके में खुद भी रणबीर कपूर ने कैमियो किया था।