Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Worldwide Collection: रविवार को दुनियाभर 'एनिमल' ने मचा दिया गदर, 900 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ाए कदम

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 02:00 PM (IST)

    Animal Worldwide Box Office Collection Day 17 रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर एनिमल बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड इस मूवी ने कुछ दि ...और पढ़ें

    एनिमल ने 17वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई / फोटो- Twitter
    एनिमल ने 17वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई / फोटो- Twitter

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड धड़ाधड़ नोट छाप रही है 'एनिमल'
    2. 900 करोड़ की तरफ 'एनिमल' ने बढ़ाए अपने कदम
    3. 17वें दिन रविवार को वर्ल्डवाइड रणबीर कपूर की 'एनिमल' की हुई इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Worldwide Collection Day 17: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' रणबीर कपूर के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म की शुरुआत इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी जोरदार हुई थी।

    रणबीर कपूर-बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर Animal Movie ने रिलीज के बाद दुनियाभर में कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। एक्शन से भरपूर इस मूवी ने 'गदर 2' और 'पीके' जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए कुछ दिनों पहले ही वर्ल्डवाइड 800 करोड़ के क्लब में एंट्री ली थी।

    दुनियाभर में कमाई के मामले में रविवार भी 'एनिमल' के लिए काफी मददगार साबित हुआ, क्योंकि रिलीज के 17वें दिन इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई कर डाली है।

    'एनिमल' की वर्ल्डवाइड अब तक हुई टोटल इतनी कमाई

    रणबीर कपूर के लिए साल 2023 इतना अच्छा जाएगा, इसका अंदाजा तो खुद 'सांवरिया' को भी नहीं होगा। तू झूठी, मैं मक्कार जहां बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही, तो वहीं 'एनिमल' ने तो रणबीर कपूर के करियर का पासा ही पलटकर रख दिया है। 16वें दिन यानी कि शनिवार को जहां 'एनिमल' ने वर्ल्डवाइड टोटल 817.36 करोड़ की कमाई की थी, तो वहीं रविवार का कलेक्शन भी अब सामने आ चुका है, जो एनिमल की टीम द्वारा शेयर किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Animal Worldwide Collection: तीनों 'खानों' को चित करेंगे Ranbir Kapoor, दुनियाभर में 'एनिमल' ने कर डाला इतना बिजनेस

    रणबीर कपूर-बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल ने रविवार तक 17 दिनों में वर्ल्डवाइड टोटल 835.9 करोड़ की कमाई कर ली है। एक दिन में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड टोटल 18 करोड़ के आसपास की कमाई की है। अगर ये फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो वर्ल्डवाइड जल्द ही ये मूवी 900 करोड़ के क्लब का हिस्सा बन सकती है।

    खबरें और भी

    जवान के बाद ओवरसीज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'एनिमल'

    एनिमल अब तक कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। शाह रुख खान की जवान के बाद साल 2023 में ओवरसीज अगर किसी मूवी ने सबसे अच्छी कमाई की है, तो वह संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर की मूवी एनिमल है।

    इस मूवी ने ओवरसीज टोटल 221.35 करोड़ की कमाई कर ली है। आपको बता दें कि पीके के बाद अब 'एनिमल' के निशाने पर आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार और सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' है।

    यह भी पढ़ें: Animal Worldwide Collection: 'एनिमल' के निशाने पर Salman Khan की ये फिल्म, वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से इतनी दूर