Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Worldwide Collection: वर्ल्ड वाइड नहीं थम रही 'एनिमल' की रफ्तार, गुरुवार को किया इतना कलेक्शन

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 09:50 AM (IST)

    Animal Worldwide Collection रणबीर कपूर बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल दुनियाभर में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। संदीप रेड्ड ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने वर्ल्ड वाइड कमाए इतने करोड़ (Photo Credit: Instagram)
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने वर्ल्ड वाइड कमाए इतने करोड़ (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Worldwide Collection Day 21 Box Office: साल का आखिरी महीना रणबीर कपूर के करियर के लिए काफी अच्छा साबित हुआ, क्योंकि 1 दिसंबर को उनकी फिल्म 'एनिमल' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और यह मूवी उनके करियर की हिट मूवी साबित हुई।

    साल 2023 में शाह रुख खान की 'जवान' के बाद रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बड़े पर्दे पर एनिमल मूवी ने सैम बहादुर के साथ दस्तक दी थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो यह फिल्म अच्छा बिजनेस कर ही रही है। चलिए देखते हैं रिलीज के 21 दिन बाद वर्ल्ड वाइड इसका कलेक्शन कैसा है।

    वर्ल्ड वाइड एनिमल का जलवा जारी

    रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन अब इसकी रफ्तार थोड़ी धीरे हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ वर्ल्ड वाइड मूवी अभी भी अपना जलवा दिखा रही है। रिलीज के 21 दिन बाद भी फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है।

    सैकनलिक की रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को 851 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली एनिमल फिल्म ने गुरुवार को सिंगल डे पर वर्ल्डवाइड लगभग 8 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में इस मूवी ने अब तक दुनियाभर में 859 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने कमाई के मामले में सलमान खान की 'टाइगर 3' और सनी देओल की 'गदर 2' को पीछे छोड़ दिया है।

    खबरें और भी

    शाह रुख और प्रभास की फिल्म का पड़ेगा असर

    अब बड़े पर्दे पर 21 दिसंबर को शाह रुख खान की डंकी और 22 दिसंबर को प्रभास की सालार भी रिलीज हो चुकी है। ऐसे में देखना होगा कि क्या ये फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्क्शन में एनिमल को मात दे पाएंगी और इसका रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी, क्योंकि फैंस के बीच दोनों ही फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।