Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Worldwide Collection: दुनियाभर में 40वें दिन दहाड़ा 'एनिमल', वर्ल्डवाइड कलेक्शन में रचा इतिहास

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 07:48 PM (IST)

    Animal Worldwide Collection Report रणबीर कपूर के करियर की शानदार फिल्म बनने वाली एनिमल की कमाई का अभियान अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज के 40 ...और पढ़ें

    वर्ल्डवाइड एनिमल ने किया धमाल (Photo Credit-Twitter)
    वर्ल्डवाइड एनिमल ने किया धमाल (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में एनिमल ने मचाई धूम
    2. रणबीर कपूर की फिल्म ने रचा इतिहास
    3. इन फिल्मों के क्लब में शामिल हुई एनिमल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Worldwide Collection Day 40: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस से लेकर दुनियाभर में अपनी कमाई का तहलका मचा के रखा है। रिलीज के 40 दिन बाद भी रणबीर कपूर की 'एनिमल' के कलेक्शन की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।

    अब खबर आ रही है कि 'एनिमल' ने कमाई के मामले में वर्ल्डवाइड एक जादुई आंकड़ा पार कर टॉप ग्रॉसर मूवीज के क्लब में एंट्री ली है।

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 'एनिमल' ने रचा इतिहास

    फिल्म 'एनिमल' रणबीर कपर के फिल्मी करियर की सबसे अधिक कमाई करने का तमगा हासिल करने वाली इकलौती फिल्म बन चुकी है। 'डंकी और सलार' जैसी मूवीज की रिलीज के बावजूद 'एनिमल' के कारोबार पर कोई खास फर्क पड़ता हुआ नहीं दिखा है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने अब एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'एनिमल' ने रिलीज के 40वें दिन इतिहास रचते हुए वर्ल्डवाइड ग्रॉस 900 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है और इंटरनेशनल मार्केट में अब रणबीर कपूर की इस फिल्म की कुल कमाई 900.5 करोड़ हो गई है। ऐसे में अब ये कहा जा सकता है कि नए साल में भी 'एनिमल' का क्रेज फैंस के बीच खत्म नहीं हुआ है।

    इन फिल्मों के क्लब में 'एनिमल' ने मारी एंट्री

        फिल्म 

        वर्ल्डवाइड कलेक्शन

       दंगल       1924.7 करोड़
       बाहुबली 2       1742.3 करोड़
       आर आर आर       1250.9 करोड़
       केजीएफ 2       1177.9 करोड़
       जवान       1167.3 करोड़
       पठान       1050 करोड़
       एनिमल       900.5 करोड़ *

    विदेशों में रणबीर कपूर की फिल्म ने मचाई धूम

    शाह रुख खान की 'जवान और पठान' के बाद अब 'एनिमल' हिंदी सिनेमा की तीसरी ऐसी मूवी बन गई है, जिसने दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई की है। गौर किया जाए जाए 'एनिमल' के ओवरसीज कलेक्शन की तरफ तो रणबीर कपूर की इस फिल्म ने विदेशों में भी अपनी शानदार कमाई का परचम लहराया है और 244.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Animal Box Office Day 39: 900 करोड़ से बस इतने कदम दूर है 'एनिमल', सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कर डाला ये कमाल