Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Article 370 Worldwide Collection: आर्टिकल 370 ने मचाया कोहराम या निकली हवा?, जानिए दुनियाभर में कैसा है हाल

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 02:35 PM (GMT+05:30)

    Article 370 Worldwide Box Office Collection यामी गौतम और प्रियामणि स्टारर फिल्म आर्टिकल-370 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए जल्द ही एक हफ्ता होने वाला है। ...और पढ़ें

    आर्टिकल-370 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई / फोटो- Imdb
    आर्टिकल-370 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई / फोटो- Imdb

    HighLights

    1. दुनियाभर में आर्टिकल-370 ने टोटल की है इतनी कमाई
    2. पांच दिनों में वर्ल्ड वाइड यामी गौतम की फिल्म का ऐसा है हाल
    3. नोरा-विद्युत की फिल्म 'क्रैक' से 'आर्टिकल-370' ने ली थी टक्कर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Article 370 Worldwide Collection: यामी गौतम और प्रियामणि स्टारर फिल्म 'आर्टिकल-370' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच दिन पूरे हो चुके हैं। 23 फरवरी को पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर विद्युत जामवाल और नोरा फतेही स्टारर फिल्म 'क्रैक' के साथ टक्कर ली थी।

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों की हालत खराब करते हुए Article 370 काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। यामी गौतम की फिल्म का इंडिया में तो कलेक्शन अच्छा हो रहा है, लेकिन वर्ल्ड वाइड इस फिल्म के कैसे हालात हैं, चलिए देखते हैं पांच दिन के आंकड़े-

    पांच दिनों में 'आर्टिकल-370' ने वर्ल्ड वाइड कमाए इतने करोड़

    यामी गौतम और प्रियामणि ने 'आर्टिकल-370' की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई। पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म में निर्देशक आदित्य धर ने कश्मीर से 'आर्टिकल-370' हटाए जाने की वजह को बहुत ही डिटेल्स में दिखाया गया। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तो कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक प्रोपेगेंडा तक कह दिया था।

    यह भी पढ़ें: Article 370 Box Office: अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई आर्टिकल '370', 5वें दिन खाते में आए महज इतने नोट

    आर्टिकल-370 की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो काफी अच्छी हुई है, लेकिन वर्ल्ड वाइड यामी गौतम (Yami Gautam)की फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों में दुनियाभर में महज 43.2 करोड़ का अब तक बिजनेस किया है।

    खबरें और भी

    ओवरसीज मार्केट में कैसा रहा है आर्टिकल 370 का प्रदर्शन

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी आर्टिकल-370 का विदेशों में रिस्पॉन्स सही-सही है। यामी गौतम की एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 6 करोड़ तक का बिजनेस हुआ है। यामी गौतम-प्रियामणि और मोहन आगाशे स्टारर फिल्म विदेशों में ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम, और अमेरिका में रिलीज हुई है।

    अमेरिका में आर्टिकल-370 ने टोटल 3 लाख 29 हजार का बिजनेस किया, तो वही यूके में इस मूवी ने 46 हजार रुपए कमाए। ऑस्ट्रेलिया में भी फिल्म ने 88,302 तक का बिजनेस कर डाला है। इंडिया में अभी तक इस मूवी ने 32 करोड़ कमा लिए हैं।

    यह भी पढ़ें: Article 370 BTS Video: यामी गौतम ने बहाया जमकर पसीना, बिना रुके हर पल ऐसे किया खुद को किरदार के लिए तैयार