Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Report: अजय देवगन-तब्बू की प्रेम कहानी नहीं लाई रंग, उलझन में जाह्नवी कपूर की 'उलझ'

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 07:50 AM (GMT+05:30)

    अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Box Office Collection) की रिलीज से पहले बज तो खूब था लेकिन सिनेमाघरों में कु ...और पढ़ें

    औरों में कहां दम था और उलझ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    औरों में कहां दम था और उलझ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. उलझ से आगे निकली औरों में कहां दम था
    2. लगातार नीचे गिर रहा दोनों फिल्मों का कलेक्शन
    3. एक हफ्ते में दोनों फिल्मों का रहा ये हाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा के लिहाज से अगस्त का महीना बहुत खास है। रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) और स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर एक साथ कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस बीच बॉक्स ऑफिस के मैदान में अजय देवगन (Ajay Devgn) और जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) पहले ही कूद चुके हैं।

    फिल्म औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी जिसमें उन्होंने 10वीं बार तब्बू (Tabu) के साथ स्क्रीन शेयर किया है। बड़े पर्दे पर जब भी अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी आई, बॉक्स ऑफिस पर आग ही लगाई है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। दूसरी ओर जाह्नवी कपूर की उलझ (Ulajh) का भी हाल बेहाल रहा। जानिए इन दोनों फिल्मों का एक हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 

    औरों में कहां दम था का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    नीरज पांडेय के निर्देशन में बनी औरों में कहां दम था एक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के प्यार और बिछड़ने की कहानी दिखाई गई है। इसमें शांतनु महेश्‍वरी, सई मांजरेकर, जिमी शेरगिल, सयाजी शिंदे जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। मिले-जुले रिस्पॉन्स के साथ फिल्म ने पहले वीकेंड में ठीक-ठाक कारोबार किया था। सैकनिल्क के मुताबिक, यहां रहा फिल्म का एक हफ्ते का कलेक्शन...

    पहला दिन 1.85 करोड़
    दूसरा दिन 2.15 करोड़
    तीसरा दिन 2.75 करोड़
    चौथा दिन 1 करोड़
    पांचवां दिन 95 लाख
    छठा दिन 75 लाख
    सातवां दिन 60 लाख (शुरुआती आंकड़े)
    लाइफटाइम कलेक्शन 10 करोड़ (लगभग)

    यह भी पढ़ें- Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी 'औरों में कहां दम था', बुधवार को 'उलझ' का भी निकला दम

    खबरें और भी

    उलझ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज के ठीक ढाई महीने बाद जाह्नवी कपूर ने उलझ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। IFS ऑफिसर बनीं जाह्नवी को एक संदिग्ध व्यक्ति से प्यार हो जाता है और वह एक साजिश में फंस जाती है। फिल्म में जाह्नवी के साथ गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, रोशन मैथ्यू और मियांग चैंग जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। उलझ का कलेक्शन औरों में कहां दम था से भी कम है।

    पहला दिन 1.15 करोड़
    दूसरा दिन 1.75 करोड़
    तीसरा दिन 2 करोड़
    चौथा दिन 65 लाख
    पांचवां दिन 65 लाख
    छठा दिन 55 लाख
    सातवां दिन 50 लाख (शुरुआती आंकड़े)
    लाइफटाइम कलेक्शन 7.25 करोड़ (लगभग)

    यह भी पढ़ें- Ulajh Box Office Day 5: 'उलझ' को थिएटर में नहीं मिल रहे दर्शक, पांचवें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हवा निकली