Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Report: सोमवार की परीक्षा में 'उलझ' गईं जाह्नवी कपूर, 'औरों में कहां दम था' का हुआ ऐसा हाल

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 07:45 AM (IST)

    रोमांटिक ड्रामा औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Collection) और थ्रिल मूवी उलझ (Ulajh Box Office Collection) ने एक साथ सिनेमाघ ...और पढ़ें

    उलझ और औरों में कहां दम था ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    उलझ और औरों में कहां दम था ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. थ्रिलर ड्रामा है जाह्नवी कपूर और गुलशन की उलझ
    2. औरों में कहां दम था में जमी अजय-तब्बू की जोड़ी
    3. चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रहीं दोनों फिल्में

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल जनवरी महीने से ही बॉक्स ऑफिस का हाल मौसम की तरह बदल रहा है। कभी शैतान, फाइटर और क्रू का राज चला तो कभी बड़े मियां छोटे मियां, मैदान और लापता लेडीज सुस्त रह गईं। मुंज्या ने जून में माहौल गर्म रखा तो जुलाई में कल्कि 2898 एडी ने। मगर अगस्त का शुरुआती हफ्ता खास कमाल नहीं दिखा पाया। औरों में कहां दम था और उलझ की एंट्री बॉक्स ऑफिस को हरा-भरा नहीं कर पाई।

    रोमांटिक ड्रामा औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) और थ्रिलर उलझ (Ulajh) एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। 2 अगस्त को आईं इन फिल्मों को लेकर उम्मीद थी कि ये अच्छा कमा सकती हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वीकेंड पर कारोबार तो ठीक-ठाक रहा, लेकिन सोमवार आते ही दोनों फिल्में फुस्स हो गईं। जानिए दोनों ने कितना कमाया है।

    उलझ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया स्टारर मूवी उलझ की कहानी आईएफएस अधिकारी की है जो एक साजिश में फंस जाती है। जाह्नवी ने सुहाना का किरदार निभाया है और गुलशन नकुल की भूमिका में दिख रहे हैं। शुक्रवार को धीमी शुरुआत के बाद रविवार को मूवी ने अच्छा कलेक्शन किया था। मगर रविवार को उलझ को बड़ा झटका लगा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ ने शुक्रवार को 1.37 करोड़ से खाता खोला था। शनिवार और रविवार को कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को जहां कारोबार 2.2 करोड़ रहा, वहीं रविवार को 2.42 करोड़। मगर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों की मानें तो सोमवार को उलझ 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी। मूवी का अनुमानित कारोबार सिर्फ 60 लाख रुपये रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Box Office Report: रविवार को 'औरों में कहां दम था' और 'उलझ' के बीच कांटे की टक्कर, कमाई में किसने मारी बाजी?

    औरों में कहां दम था का बॉक्स ऑफिस ग्राफ

    अजय देवगन और तब्बू की प्रेम कहानी पर आधारित औरों में कहां दम था मिल-जुले रिस्पॉन्स के साथ आगे बढ़ी है। फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, साईं मांजरेकर, जिम्मी शेरगिल और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स से मिली-जुली रिव्यू मिली है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कुछ ऐसा ही रहा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    1.85 करोड़ से खाता खोलने वाली औरों में कहां दम था ने शनिवार को 2.15 करोड़ कमाये थे और रविवार को 2.75 करोड़। मगर सोमवार को कमाई इससे भी कम रही। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ने नॉन-वीकेंड पर सिर्फ 1 करोड़ अनुमानित कारोबार किया है।

    यह भी पढ़ें- AMKDT Box Office Day 2: 'उलझ' के आगे चला 'औरों में कहां दम था' का जादू, फिल्म पर हुई नोटों की बारिश