Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Avatar 3 Box Office: भारत में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्म बनी 'अवतार 3', F1 को छोड़ा पीछे

    Updated: Fri, 26 Dec 2025 02:27 PM (IST)

    Avatar: Fire And Ash Box Office: जेम्स कैमरून की अवतार 3 दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। वहीं भारत में यह 2025 की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्म गई ...और पढ़ें

    अवतार 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    अवतार 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जेम्स कैमरून की अवतार: फायर एंड ऐश भारत में 2025 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ग्रॉसर बन गई है। इसने सिर्फ सात दिनों में यह कमाल कर दिखाया है। अवतार 3 वर्ल्डवाइड भी बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है।

    अवतार 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    अवतार 3 ने भारत में 7वें दिन 13.50 करोड़ रुपये कमाए और इसी के साथ फिल्म ने भारत में 109.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा सिर्फ एक हफ्ते में ही पार कर गई है। वो भी धुरंधर जैसी बड़ी फिल्म के सामने होने के बावजूद। एफ 1 के कलेक्शन की बात करें तो इसका लाइफटाइम कलेक्शन भारत में 105.07 करोड़ रुपये रहा था।

    यह भी पढ़ें- Avatar 3 Worldwide Collection: तूफानी रफ्तार से दुनियाभर में नोट छाप रही 'अवतार 3', वीकेंड कलेक्शन देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

    अवतार 3 डे वाइज कलेक्शन

    दिन 1: 19 करोड़ रुपये
    दिन 2: 22.5 करोड़ रुपये
    दिन 3: 25.75 करोड़ रुपये
    दिन 4: 9 करोड़ रुपये
    दिन 5: 9.25 करोड़ रुपये
    दिन 6: 10.65 करोड़ रुपये
    दिन 7: 13.50 करोड़ रुपये
    टोटल कलेक्शन: 109.65 करोड़ रुपये

    दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

    अवतार 3 ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। फिल्म ने एक हफ्ते में 5000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसमें ओवरसीज कलेक्शन 3800 करोड़ रुपये है।

    अवतार: फायर एंड ऐश 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 7 दिन हुए हैं और इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। फिलहाल क्रिसमस और न्यू ईयर सामने है और इस लंबे वीकेंड का बड़ा फायदा फिल्म को पहुंच सकता है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Avatar 3 Box Office: भारत में नहीं थम रही अवतार 3 की रफ्तार, 5वें दिन खाते में आई इतनी रकम