Avatar Fire And Ash Collection Day 1: 'धुरंधर' के लिए काल बनी अवतार 3, दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर मचाया हाहाकार
'धुरंधर' के कहर के बीच हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड एश' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। विदेशी के साथ-साथ जेम्स कैमरून ने मूवी को इंडिया में भी ...और पढ़ें

पहले दिन ही 'धुरंधर' पर कहर बनकर बरसी 'अवतार: फायर एंड एश'/ फोटो- Jagran Graphics
HighLights
पहले दिन 'अवतार: फायर एंड एश' ने की जबरदस्त कमाई
दुनियाभर में 'धुरंधर' के लिए बन सकती है मुसीबत
इंडिया में जेम्स कैमरून की मूवी ने किया इतना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म 'अवतार: फायर एंड एश' बीते दिन 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'धुरंधर' के क्रेज के बीच इस फिल्म को इंडिया में भी सेम डे पर रिलीज किया गया।
मूवी को भारत में इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ छह भाषाओं में रिलीज किया गया है। दुनियाभर में आते ही इस साई-फाई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कब्जा किया है, जो आने वाले समय में 'धुरंधर' के लिए कमाई के मामले में मुसीबत खड़ी कर सकती है। अवतार: फायर एंड एश ने वर्ल्डवाइड और इंडिया में टोटल कितने करोड़ की ओपनिंग ली है, नीचे देखें फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर्स:
अवतार: फायर एंड एश ने पहले ही दिन उड़ाया गर्दा
सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्ड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 'अवतार: फायर एंड एश' की तीसरी फ्रेंचाइजी को भी दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छी ओपनिंग मिली है। इस फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की ओपनिंग की है।
यह भी पढ़ें- Avatar Fire And Ash Review: अवतार 3 में फायर की कमी, घर-घर की कहानी लगी जेम्स कैमरून की फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवरसीज मार्केट यानी कि सिर्फ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर में इस मूवी ने एक दिन में 400 करोड़ का बिजनेस किया है। 'धुरंधर' के लिए ये फिल्म इंडिया में प्रॉब्लम बने या ना बने, लेकिन वर्ल्डवाइड जरूर बन सकती है। इसका कारण ये है कि अमेरिका में 'धुरंधर', अवतार 3 के आने से पहले अच्छा बिजनेस कर रही थी, लेकिन जेम्स कैमरून की मूवी की वजह से वहां पर फिल्म के शोज और स्क्रीनिंग कम हो सकते हैं, जिससे रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है। ये भी हो सकता है कि 'छावा' का दुनियाभर में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने का सपना भी 'धुरंधर' का अधूरा रह जाए।
खबरें और भी
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन की कितनी कमाई?
वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से शुरुआत करने वाली अवतार: फायर एंड एश को शुक्रवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक शुरुआत मिली है। 6 भाषाओं को मिलाकर इंडिया में फिल्म का नेट कलेक्शन कुल 19 करोड़ का हुआ है, जबकि ग्रॉस फिल्म 23.25 करोड़ तक पहुंची है।
अवतार: फायर एंड एश ने पहले दिन इंग्लिश में 8.5 करोड़ कमाए, जबकि हिंदी में मूवी ने 5.25 करोड़ की ओपनिंग ली। तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन 2.75 का हुआ है, तमिल में 2.43, कन्नड़ में 5 लाख और मलयालम में सिर्फ 2 लाख ही जेम्स कैमरून की फिल्म कमा पाई है।