Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Avatar 2 VS Avengers Endgame: क्या एवेंजर्स एंडगेम का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ पाएगी अवतार 2, ये हैं टॉप 10 फिल्में

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2022 06:56 PM (IST)

    Avatar 2 Box Office अवतार द वे ऑफ वाटर की रिलीज को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। फिल्म को लेकर भारत में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है जिसका अंदाजा इस ...और पढ़ें

    Avatar The Way Of Water Box Office. Photo- Instagram
    Avatar The Way Of Water Box Office. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Avatar The Way Of Water VS Avengers Endgame Box Office: जेम्स कैमरून की अवतार द वे ऑफ वाटर की रिलीज का इंतजार लगभग खत्म हो चुका है। शुक्रवार को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इसी के साथ सबकी नजरें बॉक्स ऑफिस पर टिक गयी हैं। पिछले कुछ सालों से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मारवल की फिल्मों का बोलबाला रहा है।

    खासकर, सुपरहीरो सीरीज की फिल्मों ने बेहतरीन कमाई की है। भारत में किसी हॉलीवुड फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी एवेंजर्स एंडगेम के नाम ही दर्ज है। अब अवतार- द वे ऑफ वाटर की रिलीज के बाद यह परिदृश्य बदलने की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि अवतार 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नये कीर्तिमान बना सकती है। भारत में अवतार 2 से जिन दो फिल्मों के रिकॉर्ड्स को खतरा हो सकता है, वो हैं केजीएफ 2 और एवेंडर्स एंडगेम।

    क्या एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ सकेगी अवतार 2?

    भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड 2019 में रिलीज हुई मारवल की एवेंजर्स एंडगेम के नाम है, जिसने 53.10 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी। किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए भारत में यह रिकॉर्ड ओपनिंग है। तीन साल बाद भी ओपनिंग का यह रिकॉर्ड कायम है।

    यह भी पढ़ें: OTT Web Series & Movies- सिनेमाघरों में 'अवतार 2' तो ओटीटी पर 'गोविंदा नाम मेरा', देखें इस हफ्ते की पूरी लिस्ट

    Photo-Twitter

    हालांकि, 2020 और 2021 पैनडेमिक के नाम रहने की वजह से थिएटर्स या तो बंद रहे या पचास फीसदी क्षमता के साथ चले। ऐसे में फिल्मों से ऐसे रिकॉर्ड बनाने या तोड़ने की उम्मीद भी किसी ने नहीं की थी। अब हालात पहले की तरह सामान्य हैं। थिएटर पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं तो लोग भी सिनेमाघरों में जाने के लिए तैयार हैं।

    खबरें और भी

    अवतार 2 की एडवांस बुकिंग के आंकड़े जो संकेत दे रहे हैं, उससे ट्रेड जानकार अनुमान लगा रह हैं कि फिल्म ओपनिंग डे कलेक्शन का भारत में एंडगेम के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर सकती है। कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म ने चार लाख से अधिक टिकटों की एडवांस सेल कर रही है, जिससे लगभग 16 करोड़ रुपये पहले ही जुटाये जा चुके हैं। 

    Top 10 Opening Day Collections In India

    अगर, भारत में हॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शंस की बात करें तो टॉप 10 की लिस्ट इस प्रकार बनती है-

    1. एवेंजर्स एंडगेम- 53.10 करोड़
    2. स्पाइडरमैन नो वे होम- 32.67 करोड़
    3. एवेंजर्स इनफिनिटी वार- 31.30 करोड़
    4. डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस- 28.35 करोड़
    5. थॉर- लव एंड थंडर- 18.20 करोड़
    6. फास्ट एंड फ्यूरियस प्रेजेंट्स हॉब्स एंड शॉ- 13.15 करोड़
    7. कैप्टन मारवल- 12.75 करोड़
    8. ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर- 11.96 करोड़
    9. डेडपूल 2- 11.25 करोड़
    10. द लायन किंग 11.06 करोड़

    ऊपर दी गयी टेबल पर गौर करें तो टॉप 10 कलेक्शंस की लिस्ट में 3 फिल्में इसी साल रिलीज हुई हैं, जो इस बात का संकेत है कि देश में हॉलीवुड फिल्मों के लिए स्वीकार्यता कितनी तेजी से बढ़ी है। खासकर, ऐसी फिल्में, जिनकी चर्चा दुनियाभर में हो। इस आधार पर यह उम्मीद बेमानी नहीं है कि अवतार 2 एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

    Photo- Twitter

    केजीएफ 2 

    अगर, भारतीय फिल्मों की बात करें तो केजीएफ 2 का रिकॉर्ड खतरे में है, जिसके हिंदी वर्जन ने ही 53.95 करोड़ का नेट कलेक्शन पहले दिन किया था। यश स्टारर यह कन्नड़ फिल्म इस साल की सबसे सफल भारतीय फिल्म है। 

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022- बॉलीवुड-साउथ के बीच घटीं दूरियां, केजीएफ 2 समेत 2022 में पैन इंडिया रिलीज हुई ये फिल्मे

    यह भी पढ़ें: Avatar 2 Review- जेम्स कैमरून ने पैंडोरा पर बसायी ऐसी दुनिया, लौटने का दिल नहीं करता...