विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संडे के बाद भी Awarapan 2 ने नहीं मानी हार, मंडे को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर वसूली मोटी रकम

Updated: Tue, 25 Aug 2026 08:13 AM (IST)

अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने सोमवार को ग्लोबली कमाई के मामले में हार नहीं मानी है।

आवारापन 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

आवारापन 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. वर्ल्डवाइड इतना रहा आवारापन 2 का कलेक्शन

  2. सोमवार को आवारापन 2 की कमाई में आई गिरावट

  3. इमरान हाशमी की ने जीता सबका दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2007 में आई फिल्म आवारापन के सीक्वल के तौर पर अभिनेता इमरान हाशमी की लेटेस्ट फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) ने सही मायनों में दर्शकों का दिल जीता है। इसी वजह से रिलीज का दूसरा वीकेंड बीतने के बाद भी ये फिल्म सिनेमाघरों में खूब देखी जा रही है।

संडे को बंपर कमाई करने वाली इस मूवी ने सोमवार को भी हार नहीं मानी है, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 11वें दिन इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की आवारापन 2 ने ग्लोबली कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

11वें दिन आवारापन 2 की ग्लोबली कमाई

दूसरे वीकेंड में धमाकेदार कमाई करने वाली आवारापन 2 के कलेक्शन ग्राफ में रिलीज के 11वें दिन कटौती नजर आई है। इसका अंदाजा पहले ही लग गया था कि अक्सर संडे की छुट्टी बीतने के बाद दूसरे मंडे टेस्ट फिल्में पिछड़ती हुई दिखाई देती है। बेशक आवारापन 2 के दूसरे सोमवार का कलेक्शन उतना अधिक नहीं हो सका है, लेकिन इतने भी खराब नहीं हैं, जिनकी आलोचना की जाए।

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 की सक्सेस के बीच Emraan Hashmi की 'गन मास्टर 69' का आ रहा टीजर, हिमेश रेशमिया संग लौटेगा पुराना जादू

awarapa

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 11वें दिन ने पूरी दुनिया में करीब 4 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही इमरान हाशमी की ये रोमांटिक फिल्म वर्ल्डवाइड अब तक 196 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही है। रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा होने से पहले अगर कोई फिल्म पौने दो सौ करोड़ के आस-पास का बिजनेस कर लेती है तो यकीनन तौर पर मेकर्स के लिए ये राहत की सांस के समान है।

awarapan 2 worldwide collection day 4

आवारापन 2 ने अपना बजट पहले ही निकाल लिया है और ये फिल्म अब ब्लॉकबस्टर बनने की कगार पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आवारापन 2 की कुल लागत 60 करोड़ से अधिक है और मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इससे दोगुनी कमाई करने में कामयाब हुई है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन तो काफी अधिक है।

इमरान हाशमी की अगली फिल्म

आवारापन 2 की सफलता के बाद इमरान हाशमी की अगली फिल्म के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग मूवी का नाम गन मास्टर जी9 है, जिसे 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का टीजर जल्द ही मेकर्स की तरफ से पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Awarapan 2? इमरान हाशमी की फिल्म ने सोमवार को पलटी Box Office पर बाजी