Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Girl 2 Collection Day 23: दर्शकों के लिए तरसी आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2', लाखों में सिमटी कमाई

    Updated: Sun, 17 Sep 2023 08:20 AM (IST)

    ड्रीम गर्ल 2 फिल्म आयुष्मान खुराना के करियर की बेस्ट एंटरटेनर फिल्मों में से एक है। वही अनन्य पांडे के करियर की यह पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ का आं ...और पढ़ें

    Ayushmann Khurrana Photo from Dream Girl 2
    Ayushmann Khurrana Photo from Dream Girl 2

    HighLights

    1. आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
    2. अनन्या पांडे की पहली 100 करोड़ वाली मूवी बनी ड्रीम गर्ल 2
    3. जानें फिल्म की टोटल कमाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2 Collection Day 23: आयुष्मान खुराना उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जो हंसा कर लोगों का एंटरटेनमेंट भी कर सकते हैं और सीरियस टाइप की फिल्मों में भी समां बांधे रख सकते हैं। 'विक्की डोनर' एक्टर ने लोगों को अपने टैलेंट का अलग-अलग रूप दिखाया है। 'ड्रीम गर्ल 2' में भी वह कुछ ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं।

    महिला बन कर बड़े पर्दे पर छाए कलाकार

    हीरो का पर्दे पर लड़की बनना कोई नई बात नहीं है। गोविंद और कमल हासन जैसे कलाकारों ने 'आंटी नंबर 1' और 'चाची 420' जैसी फिल्मों में उम्र दराज महिला का रोल कर लोगों को खूब हंसाया था। इसी तरह ">आयुष्मान खुराना ने भी महिला बन कर कॉमेडी एंटरटेनर '">ड्रीम गर्ल 2' में ऑडियंस को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।

    100 करोड़ के पर हुई 'ड्रीम गर्ल 2'आ

    2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वहीं इसका सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' भी लोगों को एंटरटेन कर रहा है, लेकिन 200 करोड़ की पहुंच से अभी बहुत दूर है। हालांकि, 100 करोड़ का आंकड़ा यह मूवी आसानी से पार कर गई है।

    यह भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: 'हिंदी' वर्सेज 'इंडिया' की बहस के बीच पंकज त्रिपाठी ने कही ऐसी बात, हर तरफ हो रही तारीफ

    कितनी हुई कमाई?

    सैकनिल्क‌ की रिपोर्ट के अनुसार, राज सांदिल्य के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 23वें दिन 50 लाख तक का कलेक्शन किया है। यह शुक्रवार की कमाई से ज्यादा है। शुक्रवार को मूवी ने 22 लाख कमाए थे। इसलिए हाथ से फिल्म का टोटल बिजनेस 102.34 करोड़ हो गया है।

    खबरें और भी

    अब तक का कलेक्शन

    • पहला दिन-10.69 करोड़ 
    • दूसरे दिन -14.02 करोड़
    • तीसरे दिन -16 करोड़
    • चौथे दिन -5 करोड़
    • पांचवे दिन -5.50 करोड़
    • छठवें दिन -7.5 करोड़
    • सातवें दिन -7.50 करोड़
    • आठवें दिन - 4 करोड़
    • 9वें दिन - 6 करोड़
    • 10वें दिन - 7 करोड़
    • 11वें दिन - 3 करोड़
    • 12वें दिन - 3 करोड़
    • 13वें दिन - 2.73 करोड़
    • 14वें दिन - 1 करोड़
    • 15वें दिन - 75 लाख
    • 16वें दिन - 1.15 करोड़
    • 17वें दिन - 1.50 रुपये
    • 18वें दिन - 94 लाख
    • 19वें दिन - 49 लाख
    • 20वें दिन - 53 लाख
    • 21वें दिन - 59 लाख
    • 22वें दिन - 31 लाख