Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Girl 2 Collection: 'जवान' की आंधी में लड़खड़ाई ड्रीम गर्ल 2, कछुए की रफ्तार से बढ़ रही 100 करोड़ की तरफ

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 11:47 AM (IST)

    Dream Girl 2 Day 16 राज सांदिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 कॉमेडी का नया एंटरटेनमेंट पैकेज है। शुरुआती कुछ दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई ...और पढ़ें

    Ayushmann Khurrana in Film Dream Girl 2
    Ayushmann Khurrana in Film Dream Girl 2

    HighLights

    1. आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' है कॉमेडी से भरपूर
    2. फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार
    3. फिल्म को अब मिल रही 'जवान' से टक्कर

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2 Box Office Collection Day 16: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को टिकट विंडो पर अब तक टिकट विंडो पर ठीकठाक रिस्पांस मिला है। कॉमेडी से भरपूर इस मूवी में आयुष्मान ने लड़की बनकर लोगों को खूब एंटरटेन किया है। यही वजह है कि दो हफ्तों में फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ के करीब पहुंच गया। हालांकि, अब बाकी फिल्मों की तरह इस मूवी पर भी 'जवान' का स्टारडम भारी पड़ रहा है।

    आयुष्मान की कॉमेडी ने किया एंटरटेन

    25 अगस्त को रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना की मस्ती और अनन्या पांडे की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो गए हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स की प्रोडक्शन कंपनी में बनी ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान डबल रोल में हैं। वह लड़का और लड़की दोनों के भेष में ऑडियंस को हंसाते नजर आए हैं। इतनी कॉमेडी के बावजूद फिल्म अब रेंगते हुए आगे बढ़ रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

    धीमी रफ्तार से 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही 'ड्रीम गर्ल 2'

    'ड्रीम गर्ल 2' अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 1.40 करोड़ का कारोबार किया। इस लिहाज से फिल्म का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 97.96 करोड़ हो गया है। कछुए की रफ्तार से ही सही, लेकिन फिल्म आने वाले हफ्ते में 100 करोड़ कमा ले जाएगी।

    'गदर 2' से भी मिल रही टक्कर

    'ड्रीम गर्ल 2' के धीरे-धीरे आगे बढ़ने का एक कारण 'गदर 2' भी है। सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। मूवी ने 500 करोड़ के पार की कमाई कर डाली है।

    खबरें और भी

    फैंस के लिए खास ऑफर

    'ड्रीम गर्ल 2' के लिए ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मेकर्स ने दर्शकों के लिए खास ऑफर निकाला है। उन्होंने 'बाय वन गेट वन' की अनाउंसमेंट की है। यानी एक टिकट खरीदने पर दूसरी फ्री। हालांकि, ऑफर का फिल्म को फायदा मिलते नहीं दिख रहा है।