Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Azaad Collection Day 2: उई अम्मा! आजाद से लोगों के दिलों में छा गई राशा थडानी, शनिवार को कमाई ने पकड़ी रफ्तार

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 10:20 PM (IST)

    बड़े पर्दे पर रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को आजाद फिल्म के जरिए पहली बार देखा गया। उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन ने भी डेब्यू किया है। रिलीज के दि ...और पढ़ें

    आजाद फिल्म ने दूसरे दिन की इतनी कमाई (Photo Credit- Instagram)
    आजाद फिल्म ने दूसरे दिन की इतनी कमाई (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. आजाद फिल्म से राशा थडानी ने किया डेब्यू
    2. पहले दिन फिल्म ने किया अच्छा कलेक्शन
    3. दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा आया सामने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टार किड्स की डेब्यू फिल्म पर सभी की नजरें रहती हैं। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी फिल्म की रिलीज से पहले ही कई वजहों के चलते सुर्खियों में रही। आजाद (Azaad Movie) से उनका गाना उई अम्मा दर्शकों को पसंद आया। खासकर राशा के डांस स्टेप्स ने लोगों को दीवाना बना दिया। बड़े पर्दे पर फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हुई। पहले दिन का कलेक्शन अच्छा बताया गया। आइए अब जानते हैं कि दूसरे दिन राशा और अमन की जोड़ी लोगों को सिनेमाघरों तक खिंचकर लाने में कामयाब रही या नहीं। 

    अजय देवगन (Ajay Devgn) का कैमियो रोल आजाद फिल्म में देखने को मिला। इस साल एक्टर की यह पहली फिल्म है, जिसमें उन्हें देखा गया है। सिनेमाघरों में एक्टर की एंट्री के समय खूब सीटियां बजी हैं। कहानी की ज्यादा तारीफ नहीं की जा रही है, लेकिन राशा और अमन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तारीफ के काबिल लग रही है। आजाद फिल्म का क्लैश कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म से हुआ। 

    दूसरे दिन फिल्म ने किया कितना कलेक्शन?

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आजाद फिल्म को 1.5 करोड़ की ओपनिंग मिली। डेब्यू स्टार की फिल्म के लिए यह रकम कम नहीं मानी जा सकती है। वीकेंड पर ज्यादातर मूवीज की कमाई में उछाल की उम्मीद लगाई जाती है। ऐसी ही उम्मीद राशा थडानी की फिल्म से भी लगाई गई। शनिवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दो दिनों में फिल्म ने मिलाकर भारत में 2.5 करोड़ की कमाई कर ली है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Azaad Box Office Collection Day 1: 'इमरजेंसी' पर भारी पड़ी Rasha Thadani की 'आजाद'! पहले ही दिन छापे इतने नोट 

    शनिवार को फिल्म ने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है। फिलहाल माना जा रहा है कि इमरजेंसी के साथ एक ही दिन रिलीज होने के कारण आजाद ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार मिली है। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    आजाद फिल्म की स्टार कास्ट 

    अभिषेक कपूर की निर्देशित आजाद में एक ऐसे लड़के की कहानी को दिखाया गया है, जो देश की आजादी के लिए लड़ता नजर आता है। इसके जरिए राशा थडानी और अमन देवगन ने डेब्यू किया है। दोनों की एक्टिंग को खूब सराहा गया है। वहीं, अजय देवगन के कैमियो रोल ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित करने का काम किया है। 

    ये भी पढ़ें- Azaad Twitter Review: ये तो लगान बना दी! आजाद पर आया यूजर्स का रिएक्शन, लोगों ने राशा-अमन को पास किया या फेल?