विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baaghi 4 Collection Day 10: वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ा 'टाइगर', कमाई देख मेकर्स भी हुए हैरान

Published: Sun, 14 Sep 2025 08:56 PM (IST)

Baaghi 4 Box Office Collection बागी 4 को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते से भी ज्यादा समय हो चुका है। ...और पढ़ें

कितना रहा बागी 4 का 10वें दिन का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)
कितना रहा बागी 4 का 10वें दिन का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. वीकेंड पर बागी 4 ने पकड़ी रफ्तार
  2. अचानक से चमक गई टाइगर की किस्मत
  3. कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ की हाई ऑक्टेन ड्रामा बागी 4 पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने शुरुआत में पहले दिन मजबूत पकड़ के साथ शुरूआत की थी लेकिन पहले सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली।

मेकर्स से कहां हो गई चूक?

हालांकि अब दूसरे शनिवार को मूवी ने ऐसा कुछ कर दिया जिसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी इस मास एक्शनर फिल्म से मेकर्स को काफी ज्यादा उम्मीद थी। हालांकि इसके एक्शन सीक्वेंस को तो तारीफ मिली लेकिन कई लोगों ने इसकी नाकामयाबी के लिए धीमी कहानी को जिम्मेदार ठहराया।

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection Day 8: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' का धमाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म को छोड़ा पीछे

वीकेंड पर अचानक आया उछाल

दूसरे शुक्रवार को कलेक्शन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। 12 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत करते हुए, ए. हर्षा निर्देशित इस फिल्म ने नेट कलेक्शन में 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। बागी 4 ने 9वें दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की। एक तरफ जहां ये लग रहा था कि अब बागी 4 का बोरिया बिस्तर समिटने वाला है उसी वक्त तुरंत फिल्म ने पलटी मार दी।

कितना रहा 10वें दिन का कलेक्शन?

वहीं अब 10वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक मूवी ने 1.93 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब फिल्म की कमाई 49.53 करोड़ के पास पहुंच गए है। उम्मीद जताई जा रही है कि मूवी आज ही 50 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। इस हिसाब से ये मेकर्स के लिए राहत की सांस जरूर है।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, बागी 4 में संजय दत्त, हरनाज़ संधू, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और शीबा आकाशदीप साबिर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 2.6 IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। प्रशंसकों को संजय दत्त की बड़े पर्दे पर एंट्री और फिल्म के एक्शन दृश्यों का बेसब्री से इंतजार था। चूंकि आने वाले दिनों में कोई बड़ी रिलीज नहीं है उस हिसाब से बागी 4 के लिए अभी परफॉर्म करने के लिए बहुत टाइम है।

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Collection Day 9: आखिर चमक उठी Tiger Shroff की किस्मत, अचानक बदला बागी 4 की कमाई का समीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।