विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baaghi 4 Box Office: बागी 4 के तूफान में बह गई ये तीन बड़ी फिल्में, कलेक्शन में आई भारी गिरावट

Published: Sat, 06 Sep 2025 11:33 AM (IST)

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की बागी 4 जो 5 सितंबर को रिलीज हुई ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा ...और पढ़ें

बागी 4 के बॉक्स ऑफिस पर आते ही हुआ इन फिल्मों का बंटाधार/ फोटो- Instagram
बागी 4 के बॉक्स ऑफिस पर आते ही हुआ इन फिल्मों का बंटाधार/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बागी 4 ने आते ही किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
  2. टाइगर श्रॉफ की फिल्म के आगे इन तीन फिल्मों का बंटाधार
  3. क्या बॉक्स ऑफिस का नया बादशाह होगा बागी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन स्टारर फिल्म 'बागी-4' सिनेमाघरों में 5 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द बंगाल फाइल्स' ने टक्कर ली थी। एक्शन और हिंसा से भरपूर इस फिल्म ने फ्राइडे को 12 करोड़ से ओपनिंग की।

बागी 4 का थिएटर्स में आना अगस्त में रिलीज वॉर 2 से लेकर कूली और परम सुदंरी के लिए घातक साबित हुआ है। 5 सितंबर को इन तीनों ही फिल्मों के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से देख लेते हैं कि बागी 4 के आते ही तीन बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है।

वॉर 2

टाइगर श्रॉफ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ फिल्म वॉर में काम कर चुके हैं, दोनों की ये फिल्म सुपरहिट रही थी। अब 2025 में 14 अगस्त को वॉर 2 का सीक्वल आया। 18 दिनों तक करोड़ों में कमाई करने वाली इस फिल्म का कलेक्शन वैसे तो 19वें दिन ही लाखों में आ गया था, लेकिन अब बागी के आने के बाद अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से गिर गयी है।

यह भी पढ़ें- The Bengal Files Box Office Day 1: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 पर भारी पड़ी द बंगाल फाइल्स? पहले दिन की इतनी कमाई

शुक्रवार को 23वें दिन इस फिल्म के हिस्से में सिर्फ 4 लाख ही आए हैं। वॉर 2 ने इंडिया में नेट कमाई 236.32 करोड़ की हुई है। वर्ल्डवाइड मूवी की कमाई 359.34 करोड़ तक की हुई है।

Photo Credit- Instagram

कूली

रजनीकांत की फिल्म 'कूली' ने वॉर 2 के साथ टक्कर ली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वॉर को धोबी पछाड़ दिया था, लेकिन अब बागी 4 के आने से इस फिल्म की हालत खुद ही खस्ता हो चुकी है। 22वें दिन 85 लाख तक की कमाई करने वाली मूवी के खाते में शुक्रवार को सिर्फ 14 लाख रुपए आए हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की नेट कमाई 284.05 करोड़ और वर्ल्डवाइड 513.22 करोड़ तक की हुई है।

Photo Credit- Instagram

परम सुंदरी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक मूवी 'परम सुंदरी' की रिलीज को 8 दिन ही हुए है। 7 दिन के बाद बागी ने बॉक्स ऑफिस पर आकर इस फिल्म की हालत भी खस्ता कर दी है।

फिल्म  वर्ल्डवाइड  इंडिया नेट  सिंगल डे  ओवरसीज
बागी 4  12 करोड़ 12 करोड़ 12 करोड़ - 
वॉर 2  359.34 करोड़ 236.32 करोड़ 4 लाख  77 करोड़
कूली  513.22 करोड़ 284.05 करोड़ 14 लाख 176.8 करोड़
परम सुंदरी 41.6 करोड़ 62.75 करोड़ 1.85 करोड़ 15 करोड़

मूवी के कलेक्शन में शुक्रवार को गिरावट आई और फिल्म ने महज 1.85 करोड़ तक की ही कमाई की है। फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन अभी तक 41.6 करोड़ तक का हुआ है और वर्ल्डवाइड 62.75 करोड़ तक कमा पाई है।

यह भी पढ़ें- Param Sundari Collection Day 4: मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल 'परम सुंदरी'? बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ऐसा रहा हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।