विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baaghi 4 Vs The Bengal Files: हिंदी फिल्मों के बीच हॉलीवुड की हॉरर मूवी ने मारी बाजी, एडवांस बुकिंग में कमाल

Published: Wed, 03 Sep 2025 09:01 PM (IST)Updated: Wed, 03 Sep 2025 09:59 PM (IST)

सितंबर के महीने में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा। फैंस इसके लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हम ...और पढ़ें

बागी 4 और बंगाल फाइल्स का एडवांस बुकिंग (फोटो-इंस्टाग्राम)
बागी 4 और बंगाल फाइल्स का एडवांस बुकिंग (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 5 सितंबर को रिलीज होंगी दोनों फिल्में
  2. बागी 4 से हारी द बंगाल फाइल्स
  3. कितना रहा एडवांस कलेक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस हफ़्ते यानी 5 सितंबर, 2025 को कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हालांकि इन सबके बीच तीन फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा है जिसमें एक हॉलीवुड हॉरर फिल्म है जबकि एक अन्य एक्शन थ्रिलर और दूसरी क्राइम फिक्शन है।

किस मूवी ने जीती बाजी?

टाइगर श्रॉफ स्टारर बागी 4,विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स और हॉलीवुड की द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। लेकिन एडवांस बुकिंग के मामले में कॉन्ज्यूरिंग ने बागी 4 और द बंगाल फाइल्स को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- Mahavatar Narsimha Collection Day 41: कोई तो रोक लो! नहीं थमी महावतार नरसिम्हा की रफ्तार, कुल कमाई हुई इतनी

कितने टिकट की हो चुकी है बिक्री?

पिंकविला के अनुसार, भारत में तीन प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन, पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस में द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स के 80,000 टिकट बिक चुके हैं। ज़ाहिर है, देश में इस हॉरर फ्रैंचाइज़ी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

डबल डिजिट में हो सकती है कमाई

वहीं दो अन्य हिंदी फिल्मों की बात करें तो द बंगाल फाइल्स से बागी 4 आगे चल रही है। सैकनिल्क के अनुसार, बागी 4 ने अब तक 1.88 करोड़ रुपये (बिना ब्लॉक टिकट के) कमाए हैं। ब्लॉक टिकटों के साथ, टाइगर श्रॉफ अभिनीत इस फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। ट्रेड को उम्मीद है कि बागी फ्रैंचाइज़ी की चौथी किस्त बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ओपनिंग ले सकती है।

बंगाल फाइल्स रह गई पीछे?

वहीं इन सबके बीच 'द बंगाल फाइल्स'की शुरुआत धीमी नजर आ रही है। विवेक अग्निहोत्री निर्देशित इस फिल्म ने अब तक बिना ब्लॉक सीटों के 8.45 लाख रुपये कमाए हैं। ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म ने 25.81 लाख रुपये कमाए। इसी सीरीज की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि "द बंगाल फाइल्स" को टिकट खिड़कियों पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

इसके अलावा इस शुक्रवार को एक और हिंदी फिल्म "उफ्फ ये सियापा" रिलीज़ होने वाली है। लेकिन मार्केट में इसका कोई बज बनता नजर नहीं आ रहा।

यह भी पढ़ें- Lokah Chapter 1 Box Office: लोका ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, वीक डे में बंपर हुई कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।